
बरेली: उत्तर प्रदेश के जिले बरेली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक 38 साल की महिला व पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं वह घर में रखे 25 हजार रुपए और सोने के जेवरात भी साथ लेकर गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि उसका पिछले एक साल से पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके भाग जाने के बाद से पति ने पुलिस से पत्नी की बरामदगी को लेकर गुहार लगाई है और कहा है कि उसके बच्चों का क्या होगा।
एक साल पहले पता चला था पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र का मामला है। यहां के निवासी बबलू की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। वह पेशे से ड्राइवर और ऑटो चलाकर अपने परिवार का पेट भरण-पोषण करता है। वह अपने बच्चों समेत पत्नी के साथ मकान में रह रहा था। उसका कहना है कि उसको एक साल पहले पता चला था कि उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ अवैध संबंध है। वह युवक फल का ठेला लगाता है। उसका कहना यह भी है कि दोनों को कई बार बातचीत करते हुए भी देखा था। पत्नी को कई बार समझाया भी पर वह नहीं मानी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ था।
घर से नगदी व सोने के जेवर लेकर फरार हो गई महिला
महिला के पति का कहना यह भी है कि कुछ महीने पहले मकान अपने नाम पर करने के लिए कहा था। इस बात का विरोध किया तो सुसाइड करने की धमकी देने लगी थी। जिसके बाद मकान उसके नाम कर दिया। वह रोजाना सुबह ऑटो चलाने के लिए निकल जाता है और रात दस बजे तक घर वापस आता था। नौ दिसंबर को रात में पत्नी 25 हजार रुपए और सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। पत्नी की काफी तलाश भी की पर वह नहीं मिली। वहीं जिस युवक पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप है कि उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। इस वजह से पीड़ित युवक पुलिस से गुहार लगाई है कि मेरी पत्नी को बरामद किया जाए। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।