बरेली में दुष्कर्म के आरोपी के लिए खुद खाना लेकर पहुंची पीड़िता, नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी रह गए हैरान

Published : Aug 07, 2022, 10:02 AM IST
बरेली में दुष्कर्म के आरोपी के लिए खुद खाना लेकर पहुंची पीड़िता, नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी रह गए हैरान

सार

यूपी के बरेली में एक रेप पीड़िता खुद ही थाने पर आरोपी के लिए खाना लेकर पहुंची। इस नजारे को देखने के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। ज्ञात हो कि पीड़िता पहले भी एक बार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा चुकी है, हालांकि कोर्ट में वह बयान से मुकर गई थी।

बरेली: थाना बारादरी की हवालात में बंद दुष्कर्म के आरोपी के लिए पीड़िता खुद खाना लेकर पहुंची। इस नजारे को देखने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। कुछ क्षण के लिए पुलिस भी समझ ही नहीं पाई कि आखिर माजरा क्या है? हालांकि युवती ने कोर्ट में जो बयान दिए उसके आधार पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पीड़िता पहले भी आरोपी के खिलाफ दर्ज करवा चुकी है दुष्कर्म का केस
मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि युवती की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के बाद ही जोगी नवादा निवासी राज प्रजापति उर्फ वीरेंद्र को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। युवती ने एक बार पहले भी इसी आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था हालांकि बाद में वह पलट गई थी। पुलिस जब युवती को कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए लेकर गई तो वह मुकर गई और उसके बाद केस को एक्सपंज कर दिया गया था। 

आरोपी के लिख खुद खाना लेकर पहुंची पीड़िता
सामने आए नए मामले में युवती पुलिस के पास कुछ दिन पहले पहुंची और उसने वीरेंद्र के खिलाफ दोबारा से मारपीट करने और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस बार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने से पहले कोर्ट में युवती के बयान दर्ज करवाए। युवती के कोर्ट में हुए बयान में दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि हुई और पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि जेल भेजने के लिए जब पुलिस वीरेंद्र को कोर्ट लेकर जा रही थी तभी पीड़िता भी वहां पर पहुंच गई। वह आरोपी के लिए थाने पर खाना लेकर गई हुई थी। पुलिस ने भी जब प्रथम दृष्टया इस नजारे को देखा तो वह हैरान रह गई। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि आरोपी के लिए पीड़िता ने यह रहमदिली क्यों दिखाई?

दबंगों के डर से पलायन को मजबूर हुआ पीलीभीत का हिंदू परिवार, घर के बाहर इस पोस्टर को लगाने की है तैयारी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Prayagraj Weather: साफ आसमान के बीच ठंडी हवाएं! क्या आज प्रयागराज में ठंड से मिलेगी राहत?
Lucknow Weather Today: सुबह धुंध, दिन में खिलेगी धूप, जानिए आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?