बरेली: पत्नी ने पति को दिया 440 वोल्ट का झटका, भाइयों संग मिलकर लगाई लाखों की चपत

बरेली की एक महिला ने भाईयों के साथ मिलकर अपने ही पति की तिजोरी को खाली करने लगी। इस बात की जानकारी होने पर पीड़ित ने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 13, 2022 12:52 PM IST

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में रहने वाले युवक की पत्नी ने एक ऐसा कारनामा कर डाला जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। इज्जतनगर में मुंशी नगर हाल आलोकनगर के रहने वाले कपिल शर्मा की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। युवक की पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पति की गोदाम पर ही डाका डाल दिया। जब युवक को पता चला कि इस घटना के पीछे उसकी पत्नी और सालों का हाथ है तो न सिर्फ उसके बल्कि पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। 

13 साल पहले हुई थी शादी
कपिल ने पुलिस को बताया कि 13 साल पहले उसकी शादी संगीता शर्मा उर्फ संगीता गिरी के साथ हुई थी। उसकी पत्नी काफी झगड़ालू किस्म की है। शादी के तीन-चार साल बाद वह अपने पति और ससुरालवालों के साथ विवाद करने लगी। कई बार वह अपनी बुजुर्ग सास के साथ भी मारपीट कर चुकी है। इसके बाद कपिल ने अपनी पत्नी के खिलाफ सुभाषनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। कुछ समय बाद उनकी पत्नी ने पड़ोस की एक महिला से झगड़ा कर उन पर एक मुकदमा दर्ज करवा दिया था, जिसे कपिल ने ही खत्म करवाया था।

Latest Videos

पत्नी ने भाईयों संग मिलकर खाली की पति की तिजोरी
कुछ समय बाद कपिल ने मुंशी नगर में किराए पर एक घर ले लिया था और वहीं पर इलेक्ट्रॉनिक का गोदाम बना लिया था। उसमें वह इलेक्ट्रॉनिक का सामान रखते थे। उसकी पत्नी ने इस बात की जानकारी अपने भाइयों को दी। भाइयों के साथ मिलकर उसने अपने पति के गोदाम को खाली करवा दिया। कपिल के अनुसार, उनकी गोदाम में लाखों का सामान रखा था। गोदाम खाली करवाने के बाद भाई रंजीत गिरी और सोनू, कृष्णा गिरी, हर्षित गिरी उर्फ मोनू के साथ मिलकर उसने गोदाम का सामान को बेचना शुरुकर दिया। 

सच्चाई का पता चलने पर उड़े होश
गोदाम मालिक के कपिल को जब इस बात का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी पत्नी और भाइयों ने मिलकर फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत करीब 6.5 लाख का सामान बेच दिया। गोदाम में कम सामान देखकर कपिल को इस बात कि जानकारी हुई कि इन सबके पीछे उसकी पत्नी और सालों का हाथ है। इज्जतनगर थाने में उन्होंने अपनी पत्नी संगीता और उसके मायके वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

बरेली: नवविवाहिता रक्षाबंधन से पहले सूनी कर गई भाई की कलाई, सामने आई ये बड़ी वजह

Share this article
click me!

Latest Videos

एक साथ 5 युद्ध कर रहे इजराइल के ताकत की INSIDE कहानी
कौन हैं वो संत, जिनकी तस्वीर के सामने प्रेमानंद बाबा भी झुकाते हैं सिर? #Shorts
7000 km का सफर तय करेगी 'वायु वीर विजेता' कार रैली, 50 से अधिक वायु योद्धा लेंगे हिस्सा
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने सोनीपत में जनता को संबोधित किया | हरियाणा विजय संकल्प यात्रा |
Congress LIVE: अभिषेक सिंघवी और श्री जयराम रमेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग।