यूपी चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 'डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को दिया धोखा'

Published : Feb 05, 2022, 04:17 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 04:31 PM IST
यूपी चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 'डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को दिया धोखा'

सार

यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को अलीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, ये चुनाव संविधान बचाने का है। दिल्ली में नई लोकसभा बना रहे हैं, BJP सरकार में आ गई तो हो सकता है कि ये लोग संविधान ही बदल दें।

अलीगढ़: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) के लिए सभी राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग समय के साथ तेज होती जा रही है। पार्टी के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी पार्टी के प्रचार के लिए अलग-अलग स्थानों में जा रहे हैं। इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शनिवार को अलीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'बीजेपी वाले प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे हैं, भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है वो उतना बड़ा झूठ बोलता है। अगर छोटा नेता है तो वो छोटा झूठ बोलेगा और अगर बड़ा नेता है तो वो बड़ा झूठ बोलेगा।'

उन्होंने कहा कि, 'पश्चिम यूपी में बीजेपी (BJP) के लिए अलीगढ़ के लोग ताला लगाने का काम करेंगे। डबल इंजन की इस सरकार ने प्रदेश को धोखा दिया है। ये चुनाव संविधान बचाने का है। दिल्ली में नई लोकसभा बना रहे हैं, BJP सरकार में आ गई तो हो सकता है कि ये लोग संविधान ही बदल दें। इंडिया गेट में अमर जवान ज्योति को बदल दिया, ये हर चीज बदलना चाहते हैं और जनता इस बार इनके बाबा मुख्यमंत्री को बदलना चाहती है।'

80-20 का फॉर्मूला समझिए
अखिलेश आगे कहते है कि, 'वो (योगी आदित्यनाथ) ये बोल रहे हैं कि 80 प्रतिशत लोग गठबंधन के साथ हैं और 20 प्रतिशत नाराज हैं। इनके सांसद विधायक गांव में घुस नहीं पा रहे हैं, जनता बहिष्कार कर रही है। प्रदेश की 100 फीसदी जनता सपा और रालोद गठबंधन के साथ है।' अखिलेश ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए काम करेंगे। अखिलेश ने कहा कि गंगा और यमुना की क्या स्थिति है ये किसी से छिपी नहीं है। किसानों के साथ इस सरकार ने अन्याय किया है। बीजेपी का एक-एक प्रत्याशी 700 बार भी उठक-बैठक करे तो भी जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।

हमारी सरकार में नौकरी निकलेगी, गर्मी नहीं
अखिलेश से आरक्षण के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'आप हमें दिल्ली पहुंचा दीजिए। हम तो पहले दिन से कह रहे हैं कि जातीय जनगणना होनी चाहिए'। यह भी कहा कि वे (भाजपा नेता) लोग गर्मी निकालना चाहते हैं। सपा सरकार आएगी तो नौकरी निकलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि नेता साथ आएं ना आएं विचारधाराएं एक हुईं हैं। यह चुनाव संविधान बचाने का है। इस बार का चुनाव भाईचारा बनाम भारतीय जनता पार्टी है।'

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

कांग्रेस की स्टार प्रचारक लिस्ट में सोनिया नहीं हैं शामिल, जानिए कौन से नेता करेंगें यूपी चुनाव में प्रचार

केशव प्रसाद बोले- यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा करने की आज विपक्ष हिम्मत नहीं जुटा पा रहा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, उत्तर प्रदेश बना देश का सबसे बड़ा लाभार्थी राज्य
'योगी सरकार ने बदली UP की तस्वीर, फसल का मिल रहा उचित दाम'- कृषि चौपाल में किसानों ने कहा