यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने चौथे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, चरणजीत सिंह को किया शामिल

Published : Feb 06, 2022, 04:37 PM IST
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने चौथे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, चरणजीत सिंह को किया शामिल

सार

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी की है। इस सूची में चुनाव के चौथे चरण के स्टार प्रचारकों के नाम शामिल है। इस सूची में भी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद समेत 30 नेता शामिल है। साथ ही इस लिस्ट में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भी शामिल किया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव में सियासत में लगातार बदलाव हो रहे है। राज्य में चरण अनुसार प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही चुनावी अभियान जारी है। इसी बीच कांग्रेस (Congress) ने चौथे चरण (Fourth Phase) के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।  इस सूची में भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra), अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) समेत गुलाम नबी आजाद (Gulam Nabi Azad) भी शामिल है। लेकिन इस स्टार प्रचारक की सूची में भी यूपी के पूर्व अध्यक्ष राजबब्बर के नाम के साथ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी  (Sonia Gandhi) और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का नाम लिस्ट से गायब है। कांग्रेस के द्वारा जारी की गई तीसरे चरण के स्टार प्रचारक सूची में भी इनका नाम शामिल नही किया गया था।

इस स्टार प्रचारक की सूची में राहुल गांधी पहले और प्रियंका गांधी दूसरे नंबर पर हैं। तो वहीं गुलाम नबी आजाद पांचवें स्थान में है। इसके साथ ही इसमें अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, पूर्व भारतीय कप्तान अजहर, भूपेश बाघेल, हार्दिक पटेल, शिव पाण्डेय, प्रदीप नारवल समेत 30 नेताओं के नाम शामिल है। लेकिन इस बार यूपी चुनाव से दिग्विजय सिंह को दूर रखा गया है तो वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भी शामिल किया है। 

कांग्रेस द्वारा जारी तीसरे चरण के स्टार प्रचारक में भी अजय कुमार लल्लू, अशोक गहलोत, हार्दिक पटेल, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी समेत 30 नेता शामिल थे। लेकिन तीसरी सूची में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस सूची में हैं। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

कांग्रेस की स्टार प्रचारक लिस्ट में सोनिया नहीं हैं शामिल, जानिए कौन से नेता करेंगें यूपी चुनाव में प्रचार

अखिलेश और मायावती पर हमलावर हुए अमित शाह, कहा- यूपी चुनाव निर्धारित करेगा यहां माफियाराज चलेगा या कानूनराज

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ODOP 2.0 लॉन्च: योगी सरकार देगी UP के स्थानीय उद्योगों और व्यंजनों को ग्लोबल पहचान
UP में निवेश की रफ्तार तेज: 56000 करोड़ की विदेशी डील्स पर फोकस, CM योगी ने किया रिव्यू