भदोही: प्रधान पर लगा जबरन रास्ता बनाने का आरोप, जांच के लिए पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Published : Jul 01, 2022, 02:46 PM IST
भदोही: प्रधान पर लगा जबरन रास्ता बनाने का आरोप, जांच के लिए पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

सार

भदोही में ग्रामीणों द्वारा पुलिस को बंधक बनाया गया। मौके पर पहुंची अधिकारियों ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझा-बुझाकर उन्हें मुक्त करवाया। इस बीच निर्माण कार्य को भी रुकवा दिया गया है। 

भदोही: भूमि विवाद के चलते पुलिस अक्सर परेशान नजर आती है। कुछ ऐसा ही नजारा शहर कोतवाली अतंर्गत लालीपुर गांव में शुक्रवार को देखने को मिला। यहां गांव के एक व्यक्ति की भूमिधरी जमीन पर जबरन रास्ता बनाया जा रहा था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी मौजूद महिलाओं ने बंधक बना लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति और सीओ अजय कुमार चौहान मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और किसी तरह से जवानों को उनके बंधन से मुक्त करवाया। इस बीच गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई। 

ग्रामीणों ने संदेह के बाद पुलिस को बनाया बंधक 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान प्रजापति बस्ती निवासी नंदलाल प्रजापति की जमीन पर शुक्रवार को जबरस्ती रास्ता बनवा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। मौके पर मोढ़ चौकी के तीन जवान पहुंच गए। वह तीन प्रधान के घर भी जा पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों को संदेह हो गया कि पुलिस प्रधान से मिली हुई है। महिलाओं ने इसके बाद जैसे ही पुलिस को आते हुए देखा तो रास्ता घेर लिया और खाट पर बैठाकर बंधक बना लिया। पुलिस के बंधक बनने की जानकारी मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी दी गई। 

रुकवाया गया निर्माण कार्य, जांच जारी 
पुलिस के बंधक बनाए जाने की जानकारी तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति और सीओ अजय कुमार चौहान को भी दी गई। उन्होंने मौके पर जाकर किसी तरह से ग्रामीणों को शांत करवाया। इस बीच निर्माण कार्य को भी रुकवा दिया गया। तहसीलदार ने जानकारी दी कि गांव के लोगों ने बताया उक्त भूखंड से लोग आते-जाते हैं। इस पर ही प्रधान रास्ता बनवा रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर जांच करवाई जा रही है। पैमाइश के बाद ही पूरे मामले का सच सामने आएगा। 

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में 5 जुलाई को होगी सुनवाई, 1 दर्जन से अधिक वाद हैं दर्ज

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल
Atiq Ahmed Family: अतीक अहमद के परिवार में अब कौन-कौन? जानें बीवी शाइस्ता परवीन समेत पांचों बेटों का हाल