सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, कहा- युवाओं को नौकरियों से वंचित रखने के लिए जानबूझकर पेपर करा रहे लीक

Published : Mar 31, 2022, 09:35 AM IST
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, कहा- युवाओं को नौकरियों से वंचित रखने के लिए जानबूझकर पेपर करा रहे लीक

सार

उन्होने बयान जारी करते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होने कहा कि जानबूझकर परीक्षाओं के पेपर लीक कराए जाते हैं ताकि उनके परिणाम नहीं आएं और युवाओं को नौकरियों से वंचित रखा जा सके।

लखनऊ: बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के छठवें दिन अंग्रेजी को पेपर लीक हो गया, जिसके बाद शासन के निर्देश पर प्रदेश के 24 जिलों में अंग्रेजी का पेपर रद्द कर दिया गया। इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ना भी शुरू कर दिया है। इस कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर हमलावर होते नजर आ रहे हैं। बुधवार शाम उन्होने बयान जारी करते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होने कहा कि जानबूझकर परीक्षाओं के पेपर लीक कराए जाते हैं ताकि उनके परिणाम नहीं आएं और युवाओं को नौकरियों से वंचित रखा जा सके।

नौजवानों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़
पेपर लीक होने का मुद्दा उठाते हुए उन्होने कहा कि  भाजपा राज में सरकारी व्यवस्था में व्यापक स्तर पर फैले भ्रष्टाचार की वजह से जनता बुरी तरह त्रस्त है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। उत्तर प्रदेश में नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। समाजवादी पार्टी अन्याय और गैर-बराबरी के खिलाफ डॉ0 लोहिया और डॉ0 अम्बेडकर की विचारधारा से प्रेरणा लेकर संघर्षरत है। 

 पुलिस और प्रशासन मिलकर सपा नेताओं को कर रहे परेशान- अखिलेश 
अखिलेश यादव बुधवार को अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की। साथ ही सरकार की वजह से उन्हे हो रहीं समस्याओं और शिकायतों को भी सुना। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में निर्दोश लोगों को फंसाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की मिली भगत से समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जिला पंचायत के चुनावों की तरह स्थानीय प्राधिकरण क्षेत्र से विधान परिशद के प्रत्याशी समाजवादियों को तथा उनके समर्थकों को हर तरह से डराया धमकाया जा रहा हैं। उन्हें अपना नामांकन पत्र भी नहीं जमा करने दिया गया।

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा राज में सरकार ने पेट्रोल से लोगों को लूटा अब अपराधीतत्व पेट्रोल पम्प वालों को लूटने में प्रशिक्षित हो गए है। भाजपा सरकार का अभिनंदन करते हुए अपराध की नई घटनाएं रोज ही सुर्खियां बना रही है। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं। सम्मान का आडम्बर करने वाली भाजपा सरकार के समय सफाई कर्मियों की कार्य सुरक्षा के लिए कुछ नही किया गया। उनकी जानें सस्ती हैं।
 
यूपी बोर्ड पेपर लीक मामले में सीएम योगी हुए सख्त, दोषियों पर NSA के तहत कार्रवाई करने के दिए निर्देश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

“पापा और बुआ ने मम्मी को मारा” - मासूम के बयान से हिल गई पुलिस, रुका अंतिम संस्कार
गोरखपुर से पकड़ा गया ‘फर्जी IAS’! 4 गर्लफ्रेंड्स, करोड़ों की ठगी और लाल-नीली बत्ती का खेल