यूपी में पेपर लीक पर चर्चा करे भाजपा सरकार, परीक्षा पे चर्चा के बहाने प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छात्रों के साथ एक बार फिर परीक्षा पे चर्चा की। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने परीक्षा पे चर्चा के बहाने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पेपर लीक पर चर्चा करे। 

Pankaj Kumar | Published : Apr 1, 2022 12:50 PM IST

लखनऊ: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कटाक्ष किया। प्रियंका ने ट्विटर के जरिए पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में 'पेपर लीक पर चर्चा' भी करनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कुछ परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने का हवाला दिया।

यूपी टीईटी पेपर लीक में भी लाखों युवाओं को लगा था आघात 
भाजपा सरकार को उप्र में 'पेपर लीक पर चर्चा' करनी चाहिए। पिछले साल 28 नवंबर को यूपी टीईटी पेपर लीक से लाखों युवाओं को आघात लगा था। एक्शन के नाम पर दिखावटी कदमों के अलावा कुछ नहीं हुआ। यूपी के युवा आजतक नहीं जान पाए कि यूपी सरकार के किस भ्रष्ट तंत्र ने पेपर लीक को अंजाम दिया? नतीजतन, एक और पेपर लीक। इस बार भी सरकार दिखावटी कदमों के अलावा कुछ और नहीं कर रही है। पेपर लीक की खबर लिखने वाले पत्रकार को जेल भेजा जा रहा है। लेकिन, पेपर लीक करने वाला तंत्र सरकार में पैठ जमाए बैठा है। उस पर न कोई बुलडोजर चलता है, न कोई बदलाव आता है।

स्पेशल टास्क फोर्स ने शुरू की जांच
गौरतलब है कि बुधवार को यूपी में इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद 24 जिलों में परीक्षा रद करनी पड़ी थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र बुधवार को लीक हो गया। 316 ई डी और 316 ई आई सीरीज का प्रश्न पत्र से बुधवार को 24 जिलों में द्वितीय पाली में होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जांच शुरू कर दी है। 

प्रश्न पत्र लीक मामले में प्रथम दृष्टया दोषी बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्र को निलंबित भी किया जा चुका है। मामले में दोषी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं बलिया में पेपर लीक में पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को कई जिलों में प्रदर्शन भी किया। राज्यपाल के नाम ज्ञापन देते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई।

मोदी ने लिए देश भर के छात्रों से ऑटोग्राफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 1 अप्रैल को 'परीक्षा पे चर्चा' के दौरान 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों से बात की। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम लगभग 2:30 घंटे तक चला। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी करीब एक हजार छात्रों से सीधी बात की और उनके सवालों के जवाब भी दे रहे थे। कई तरह के सवाल शामिल रहे जैसे एग्जाम के कारण तनाव को कैसे कम करें, मोटिवेशन के लिए क्या करें, मां-बाप को खुद के सपनों के बारे में कैसे समझाएं। इस दौरान छात्राओं-छात्र के अभिभावक व टीचर्स भी शामिल रहे। नरेंद्र मोदी ने तालकटोरा स्टेडियम में पहुंचकर सबसे पहले देश भर के छात्रों द्वारा बनाई गई कई प्रदर्शनी परियोजनाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने बच्चों के ऑटोग्राफ भी लिए।

मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया अनोखा प्रदर्शन, बाइक पर गैस सिलेंडर रख सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

हाथरस की चिप्स फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान, कर्मचारियों में मची खलबली

Read more Articles on
Share this article
click me!