गांव-गांव जनसंपर्क चला रहे भाजपाई, 2017 का इतिहास दोहराने की है तैयारी

बताया जा रहा है कि 2017 के यूपी चुनाव से पहले कौशांबी बसपा का गढ़ माना जाता रहा है। बावजूद इसके प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने साल 2012 मे बड़े अन्तर से जीत हासिल कर पहली बार भाजपा का कमल सिराथू से खिलाया था।

Asianet News Hindi | Published : Jan 18, 2022 3:45 PM IST

सिराथू: यूपी चुनाव (UP Vidhansabha chunav 2022) में भाजपा एक बार फिर 2017 जैसा इतिहास दोहराने की तैयारी मे लगे हैं। जमीन स्तर पर भाजपा के कार्यकर्ता नेता सिराथू विधानसभा मे जनसंपर्क अभियान युद्ध स्तर पर जारी रखे हुये है। बताया जा रहा है कि 2017 के यूपी चुनाव से पहले कौशांबी बसपा का गढ़ माना जाता रहा है। बावजूद इसके प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने साल 2012 मे बड़े अन्तर से जीत हासिल कर पहली बार भाजपा का कमल सिराथू से खिलाया था।   

जिले की सिराथू विधानसभा सीट पर मौजूदा समय मे सभी सियासी दलो की नजरे गड़ी है। सीट वीवीआईपी होने के चलते भाजपा और बसपा के अलावा किसी अन्य राजनैतिक दल ने अपने उम्मीदवार नहीं घोषित किया है। सियासी समीकरण की बात की जाय तो सिराथू की जनता ने विकास के मुद्दे को प्रमुख चुनावी मुद्दा बना ऊमीद्वार का चयन करने की तरफ अपना रुझान दिखा रही है। ऐसे ही विधानसभा के कड़ा ब्लाक के गावों मे चुनावी चौपाल मे बैठे ग्रामीण विकास के मुद्दे को प्रमुख मान उम्मीदवार को जिताने की बात कही। 

Latest Videos

वही दूसरी ओर भाजपा के नेता व कार्यकर्ता कमर कस भीषण ठंड मे विधानसभा की गाव गलिया और चौबारे पर चुनाव प्रचार की बागडोर सभाले हुये है। मंगलवार को भी भाजपा की 67 टीम ने निर्धारित नेता गण के साथ लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया। जिसमे कार्यकर्ताओ ने लाभार्थियों से संपर्क कर उनका हाल चाल जाना और यूपी सहित जनपद मे विकास को गति देने के लिए भाजपा को एक बार फिर प्रचंड बहुमत से मौका देने की बात कही। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें