लड़की के घरवालों ने किया किनारा तो इस शख्स ने बढ़ाया हाथ, अब करवा रहा प्रेम विवाह

Published : Oct 29, 2019, 04:38 PM ISTUpdated : Oct 29, 2019, 05:57 PM IST
लड़की के घरवालों ने किया किनारा तो इस शख्स ने बढ़ाया हाथ, अब करवा रहा प्रेम विवाह

सार

आज के समय में कोई भी व्यक्ति जल्दी किसी की मदद करने के लिए तैयार नहीं होता है। सभी एक-दूसरे से किनारा करने की कोशिश करते हैं।

लखनऊ. आज के समय में कोई भी व्यक्ति जल्दी किसी की मदद करने के लिए तैयार नहीं होता है। सभी एक-दूसरे से किनारा करने की कोशिश करते हैं। ऐसे युग में किसी कि शादी करवाना बड़ा पुण्य का काम माना जाता है। हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बता रहे हैं, जो कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली की है। जहां, भाजपा के कार्यकर्ता आदित्य श्रीवास्तव ने एक बेटी का हाथ थामकर अब उसका प्रेम विवाह करवा रहे हैं। 

कुछ ऐसी है लड़की की कहानी 

दरअसल, उत्तर प्रदेश में स्थित रायबरेली जिले के गांव हसनपुर की रहने वाली लड़की कल्पना अपने प्रेमी सूरज के साथ घर से भाग गई थी। करीब तीन दिन घर से बाहर रहने के बाद लड़की प्रेमी के साथ उसके घर गई तो लड़के के घरवालों को ये बात नागवार थी और उन्होंने कल्पना को घर में रखने से साफ मना कर दिया था। ऐसे में लड़की के घरवालों की मुसीबत और भी बढ़ गई थी कि अब उनकी लड़की से शादी कौन करेगा? इस मामले को लेकर लड़की के घरवाले भाजपा कार्यकर्ता आदित्य श्रीवास्तव के पास पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले को समझा और लड़के (सूरज) के घरवालों से बात की। काफी समझाने के बाद लड़के के घरवाले उसे स्वीकारने के लिए तैयार हो गए लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी कि शादी के बिना वे उसे नहीं रखेंगे। वहीं, कल्पना के परिवार वालों ने भी उसे अपने घर लाने से मना कर दिया था। इसके बाद आदित्य श्रीवास्तव ने कल्पना की शादी की जिम्मेदारी ली और अब शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस शादी में दोनों तरफ से परिवार भी शामिल होगा।  

कौन हैं आदित्य श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के निवासी आदित्य श्रीवास्तव बीजेपी कार्यकर्ता हैं। वे भाजपा के मंडल महामंत्री हैं। इलाके में इनका प्रभाव ज्यादा है, गांव के लोग अपनी-अपनी समस्या को लेकर इनके पास जाते हैं। वे भी गरीबों की मदद करते हैं, उन्हें खाली हाथ घर नहीं लौटने देते हैं। इस शादी में उनका साथ जयप्रकाश चौधरी और कुछ अन्य लोग भी दे रहे हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

काशी की कालीन की अमेरिका में डिमांड, जानिए कैसे होता है बनारस में कारपेट का कारोबार
जब मगरमच्छ ने कर दिया टाइगर पर हमला, वीडियो में देखें अंजाम क्या हुआ...