भाजपा नेता के पुत्र ने अपने ही बेटे को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस की टीम

सत्यव्रत त्रिपाठी के बड़े बेटे धीरज त्रिपाठी ने शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से अपने बेटे आदित्य त्रिपाठी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल आदित्य को गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Pankaj Kumar | Published : Apr 1, 2022 10:41 AM IST

गोरखपुर: यूपी में क्राइम खत्म होने का नाम नही ले रहा है। दंगाईयों के हौंसले बुलंद होते हुए नज़र आ रहे है। योगी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद ये ऐलान किया था कि राज्य में गुंडागंर्दी पर पूरी तरह से लगाम लगाई जाएगी। लेकिन सीएम योगी के गृह जनपद से एक खौफनाक खबर सामने आई है। बीजेपी नेता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी है। 

गोरखपुर में पिता ने बेटे को मारी गोली
गोरखपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। अमूमन खबर आती है कि बेटे ने अपने पिता को गोली मारी या मौत के घाट उतारा लेकिन गोरखपुर के सहजनवां में पिता ही अपने बेटे का काल बन गया है। बताते चलें कि सहजनवां निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यव्रत त्रिपाठी के बड़े बेटे धीरज त्रिपाठी ने अज्ञात कारणों से अपने छोटे बेटे को गोली मार दी। घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन हालात नाज़ुक होनी की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

Latest Videos

इस पूरे मामले में पुलिस की टीम जांच में जुटी
इस पूरे मसले को लेकर कहा जा रहा है कि वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यव्रत त्रिपाठी के बड़े बेटे धीरज त्रिपाठी उर्फ बबलू त्रिपाठी किसी बात को लेकर अपने बेटे से काफी नाराज़ चल रहे थे। जिसकी वजह से उन्होंने शुक्रवार सुबह शहबाजगंज ईंट भट्ठे के पास फोरलेन पर अपनी दुकान के पीछे बैठक में अज्ञात कारणों से अपने बेटे आदित्य त्रिपाठी (19) को गोली मार दी और गोली पेट में दाई तरफ फंस गई है।  इन सबके बीच ये पूरा मामला स्थानीय पुलिस तक पहुंचा है और पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। लेकिन अभी तक बाप और बेटे के बीच जो दरार थी, उसके कारण का पता नही चल पाया है।

इस पूरे मामले की सूचना मिलने के बाद उसका छोटा भाई आनन-फानन में  उसे सीएचसी सहजनवां ले गया, जहां से उसे गोरखपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बता दें कि इस पूरे मसले पर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नही आई है और अभी तक इस पूरी घटना के कारण का भी पता नही चला है।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों