BJP नेता के खिलाफ FIR दर्ज, महिला कार्यकर्ता ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Published : Nov 05, 2019, 07:30 PM IST
BJP नेता के खिलाफ FIR दर्ज, महिला कार्यकर्ता ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

सार

पीड़िता पार्टी की महिला मोर्चा की एक कार्यकर्ता है। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जैन उसके घर में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती की। 

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा की महिला कार्यकर्ता का यौन उत्पीड़न करने के सिलसिले में पार्टी के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई जिसके बाद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशीष जैन के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया।

शिकायत करने पर मिली जान से मारने की धमकी

पीड़िता पार्टी की महिला मोर्चा की एक कार्यकर्ता है। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जैन उसके घर में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने उसका विरोध किया तो जैन ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 504, 506 और 452 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी के अमेठी में मदरसा टीचर को चाबुक से क्यों पीटा गया-वीडियो वायरल
योगी सरकार की बड़ी पहल: मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और संभल में आध्यात्मिक स्थलों का विकास तेज