BJP विधायक का बयान: हिंदुस्तान के पीड़ित मुस्लिमों को नागरिकता दे पाकिस्तान, अदला बदली कर दो

Published : Jan 10, 2020, 09:52 PM IST
BJP विधायक का बयान: हिंदुस्तान के पीड़ित मुस्लिमों को नागरिकता दे पाकिस्तान, अदला बदली कर दो

सार

नाग​रिकता कानून को लेकर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने कहा, पाकिस्तान को भी अपने यहां नागरिकता संशेधन कानून बनाना चाहिए। ताकि हिंदुस्तान के पीड़ित मुस्लिमों को वहां की नागरिकता मिल जाए। अदला बदली कर ली जाए। जो वहां पीड़ित हैं हिंदुस्तान आ लाएं और जो यहां पीड़ित हैं वो पाकिस्तान चले जाएं। 

मुजफ्फरनगर (Uttar Pradesh). नाग​रिकता कानून को लेकर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने कहा, पाकिस्तान को भी अपने यहां नागरिकता संशेधन कानून बनाना चाहिए। ताकि हिंदुस्तान के पीड़ित मुस्लिमों को वहां की नागरिकता मिल जाए। अदला बदली कर ली जाए। जो वहां पीड़ित हैं हिंदुस्तान आ लाएं और जो यहां पीड़ित हैं वो पाकिस्तान चले जाएं। 

क्या पाकिस्तान अपने यहां देगा नागरिकता?
उन्होंने कहा- पाकिस्तान में हिंदुओं पर जुर्म होता है। 14 साल की लड़की को उठा लिया जाता है। ऐसे तमाम लोग अपनी मिट्टी अपना घर छोड़कर यहां आए। आज भी मेरे पास एक पाकिस्तान शरणार्थी का फोन आया। उसने कहा- आपसे मिलना चाहता हूं, वो रविवार को मुझसे मिलने आ रहा है। क्या पाकिस्तान के लोग उन्हें नागरिकता दिलवाएंगे? मैं तो कहता हूं पाकिस्तान को भी ऐसा कानून बनाना चाहिए। जो यहां के मुस्लिम पीड़ित को पाकिस्तान में नागरिकता दे।

जेएनयू में देशद्रोही किस्म के लोग 
विक्रम सैनी ने कहा, नागरिकता कानून देश हित में है। जेएनयू में जो देशद्रोही किस्म के लोग हैं, वे पाकिस्तान के इशारे पर काम कर रहे हैं। ऐसे छात्रों को यूनिवर्सिटी में प्रवेश भी नहीं देना चाहिए। हिंसा के दौरान कुछ लोगों ने देशद्रोही जैसा काम किया। थाने में आग लगाई, पुलिस से मारपीट की और उन पर पत्थर फेंके। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। 

दीपिका को जेएनयू नहीं जाना था 
विधायक ने कहा, दीपिका पादुकोण को जेएनयू नहीं जाना चाहिए था। वह देश के खिलाफ मंच है, वहां किसी अभिनेता या अभिनेत्री को नहीं जाना चाहिए। देश के नागरिकों को सोचना चाहिए कि देश के खिलाफ मंच पर जाने वाले की फिल्म देखनी चाहिए या नहीं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Assistant Professor Re-Exam 2026: 53 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, AI निगरानी से पारदर्शिता सुनिश्चित
Ganga Expressway 2026: 29 अप्रैल को होगा लोकार्पण, यूपी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार