भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों को दी यह सलाह, कहा देश को न भड़काए कांग्रेस

Published : Dec 31, 2019, 05:04 PM IST
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों को दी यह सलाह, कहा देश को न भड़काए कांग्रेस

सार

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पाकिस्तान, बंग्लादेश में हिंदुओं को अपनी बात कहने का अधिकार नहीं है। संप्रदाय के आधार पर इन देशों में लोगों को परेशान किया जा रहा है। ऐसे जो लोग भारत में शरण लेना चाह रहे हैं, उन्हें नागरिकता देने के लिए ही सीएए कानून संसद में पास किया गया है।

आगरा (उत्तर प्रदेश) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस को सलाह दिया कि वे पहले सीएए कानून का अध्ययन कर लें,क्योंकि सीएए किसी को देश से बाहर करने वाला नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्कों में पीड़ित लोगों को भारत में सम्मान दिलाने वाला कानून है। प्रियंका गांधी के सीएए का विरोध करने वालों से मुलाकात करने के सवाल पर कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि 70 साल उन्होंने देश पर राज किया है। वे देश, समाज और छात्रों को भड़काने का काम न करें।

दूसरे यादवों को भी आगे लाना सीखें अखिलेश
अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुई बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे पहले अपने गिरेबां में झांक लें। अखिलेश अपने परिवार को ही हर जगह से सांसद और विधायक बनाकर राजनीति कर रहे हैं, तो दूसरे यादवों को आगे लाना सीखें। देश में पीएम मोदी और प्रदेश में सीएम योगी लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

सपा, बसपा और कांग्रेस को न हिंदू वोट देंगे न मुस्लिम
मथुरा मार्ग स्थित श्रीपाद बाबा गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह की राजनीति सपा, बसपा और कांग्रेस कर रही है। आने वाले समय में इन्हें न तो हिंदू ही वोट देंगे और न ही मुस्लिम।

इसलिए लागू किया सीएए कानून
स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पाकिस्तान, बंग्लादेश में हिंदुओं को अपनी बात कहने का अधिकार नहीं है। संप्रदाय के आधार पर इन देशों में लोगों को परेशान किया जा रहा है। ऐसे जो लोग भारत में शरण लेना चाह रहे हैं, उन्हें नागरिकता देने के लिए ही सीएए कानून संसद में पास किया गया है।
 
PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का सबसे बड़ा बजट पेश, शिक्षा-स्वास्थ्य और AI मिशन पर जोर
UP Budget 2026-27: AI मिशन, स्पोर्ट्स कॉलेज और क्वाटर्नरी हेल्थ सेंटर पर योगी सरकार का बड़ा फोकस