शादी में बदल गया दूल्हा, दुल्हन बोली एंगेजमेंट वाले लड़के से ही करूंगी शादी; फिर जमकर हुआ हंगामा

सात फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे को देखकर शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन का कहना था कि जिस लड़के से उसकी एंगेजमेंट हुई है ये वो लड़का ही नही है बल्कि उसकी जगह दूसरा दूल्हा सात फेरे लेने पहुंचा है

Asianet News Hindi | Published : Jul 2, 2020 8:37 AM IST / Updated: Jul 28 2020, 02:38 PM IST

एटा(Uttar Prades). यूपी के एटा जनपद में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन अचानक सात फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे को देखकर शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन का कहना था कि जिस लड़के से उसकी एंगेजमेंट हुई है ये वो लड़का ही नही है बल्कि उसकी जगह दूसरा दूल्हा सात फेरे लेने पहुंचा है।  जैसे ही बारात दरवाजे पर पहुंची तो दूसरे दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मामला एटा के थाना जसरथपुर के डटीकरा गांव का है, जहां मैनपुरी जिले से बारात आई थी। शादी से पहले रिंग सेरेमनी जिस लड़के से हुई थी, उसकी जगह कोई और घोड़ी चढ़कर पहुंचा। दूल्हा बदलने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित सभी बारातियों को बंधक बना लिया और जमकर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। दुल्हन ने तो शादी से ही इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों के मुताबिक रिंग सेरिमनी की रस्म किसी और लड़के के साथ की गई थी। उसी को देख कर रिश्ते को मंजूर किया गया, लेकिन घोड़ी पर आने वाला लड़का कोई और ही था। शादी तय होने वाला लड़का तो गायब था। घोड़ी पर चढ़कर कोई और दूल्हा पहुंच गया, इसी बात से नाराज होकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित सभी बारातियों को बंधक बना लिया।

Latest Videos

दुल्हन ने किया शादी से इंकार 
शादी के लिए पहुंचे दूल्हे से दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि वह उसी लड़के से शादी करेगी जिसके साथ उसकी एंगेजमेंट हुई थी। दुल्हन की जिद के आगे सभी हार गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरात के लोगों को बंधक बनाने के साथ ही जमकर अभद्रता की। हांलाकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले में बीचबचाव किया।

पुलिस ने किया समझाने का प्रयास 
सीओ अलीगंज अनिल कुमार भदौरिया का कहना है कि दूल्हा बदलने को लेकर दोनों पक्षों में नाराजगी है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है और तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना