दुबई से आकर करता बहन से ही रेप, पिता ने ली थी बेटी गोद,अब ऐसे खुला राज

वर्ष 2017 में पीड़िता के दत्तक पिता की मौत हो गई। इसके बाद उनकी बेटी और दामाद वहां आकर रहने लगे, जिन्हें पीड़िता बहन-बहनोई मानती थी। आरोप है कि बहनोई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 
 

Ankur Shukla | Published : Jan 16, 2020 4:59 AM IST / Updated: Jan 16 2020, 10:30 AM IST

रामपुर (Uttar Pradesh) पिता ने बेटी के रूप में एक लड़की को गोद लिया, लेकिन दुबई से रहकर नौकरी करने वाला उसका बेटा घर आता और उसे अपने हवश का शिकार बनाता। हालांकि ये दरिंदगी वह अपनी दत्तक बहन के साथ निकाह का झांसा देकर करता। बाद में निकाह से मुकर गया। वहीं, अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बहनोई ने भी बनाया हवस का शिकार
वर्ष 2017 में पीड़िता के दत्तक पिता की मौत हो गई। इसके बाद उनकी बेटी और दामाद वहां आकर रहने लगे, जिन्हें पीड़िता बहन-बहनोई मानती थी। आरोप है कि बहनोई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 

Latest Videos

ऐसे खुला राज
पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2019 में उसका भाई दुबई से फिर लौटा तो उसने निकाह के लिए दबाव बनाया। इस पर वह टालने लगा। इस दौरान पता चला कि उसने दुबई में निकाह कर रखा है और उसके बच्चे भी हैं। इस पर भोजपुर अपने माता-पिता के पास चली गई और सारी घटना बताई। 

सात साल की उम्र में लिया था गोद
पीड़िता मूल रूप से मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र की रहने वाली है। वर्ष 2002 में उसे गंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले शख्स ने उसे गोद लिया था, तब उसकी उम्र सात साल थी। 

15 साल की उम्र से करता था रेप
शख्स का बेटा दुबई में नौकरी करता है। वर्ष 2010 में वह दुबई से लौट आया। तब गोद ली बेटी की उम्र 15 साल की थी। आरोप है कि उसने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह जब भी दुबई से आता तो उसके साथ दुष्कर्म करता। उसे निकाह कर दुबई ले जाने का झांसा देने लगा। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री