नोएडा से बारात से लौट रही कार की यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण भिड़ंत-4 की मौत, दूल्हा-दुल्हन लहूलुहान

यूपी के मथुरा में शुक्रवार रात नोएडा से दुल्हन लेकर वापस लौट रही कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दूल्हे के पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दुल्हा-दुल्हन समेत चार अन्य घायल हो गए हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 5, 2022 4:06 AM IST / Updated: Nov 05 2022, 10:45 AM IST

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस हादसे में 4 लोगो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नोएडा से दुल्हन लेकर बारात मथुरा वापस लौट रही थी। तभी माइलस्टोन 86 पर पहले से खड़ी क्षतिग्रस्त सियाज कार से बोलेरे की भीषण टक्कर हो गई। बता दें कि बोलेरो सवार दूल्हे के पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दूल्हा-दुल्हन समेत 4 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

कड़ी मशक्कत कर घायलों को निकाला बाहर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मथुरा के गढ़ी जल सिंह राया में रहने वाले चंद्रपाल सिंह के बेटे श्याम सुंदर बारात नोएडा गई थी। जिसके बाद वह शुक्रवार को दुल्हन लेकर वापस आ रहे थे। बता दें कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और पहले से क्षतिग्रस्त खड़ी कार में आग लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इंस्पेक्टर कोतवाली संजय त्यागी ने मामले की जानकारी देते सहुए बताया कि हाथरस के सोनू दिल्ली के सीमापुरी थाने में दरोगा हैं। 

टक्कर के बाद कार में लगी आग
बताया जा रहा है कि एक क्षतिग्रस्त कार पहले से रोड साइड में खड़ी हुई थी। वहीं उसका एक पहिया सड़क पर पड़ा हुआ था। इस दौरान नोएडा से आ रही बोलेरो सड़क पर पड़े पहिए से टकराकर अनियंत्रित हो गई। कार में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बोलेरो में सवार दूल्हे के पिता चंद्रपाल, जीजा विशंभर, बिचौलिया हरेंद्र समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूल्हा श्याम सुंदर, दुल्हन प्रेमवती, 6 साल की राखी और 4 साल की प्रियांशी इस हादसे में घायल हो गए हैं। 

2 भीषण सड़क हादसे: बाड़मेर में 2 BSF जवानों की मौत, मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे पर 4 की गई जान

Share this article
click me!