चंदौली के किसान पुत्र विनोद यादव भी लड़ेंगे राष्ट्रपति का चुनाव, नामांकन के लिए बैलगाड़ी से हुए रवाना

Published : Jun 23, 2022, 07:39 PM ISTUpdated : Jun 23, 2022, 07:41 PM IST
चंदौली के किसान पुत्र विनोद यादव भी लड़ेंगे राष्ट्रपति का चुनाव, नामांकन के लिए बैलगाड़ी से हुए रवाना

सार

चंदौली के किसान पुत्र विनोद यादव भी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे। वह अभी तक पहले भी कई चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी है। इसके बाद अब वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन करने जा रहे हैं। 

अनुज तिवारी
चंदौली:
भारत में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली के ग्राम सभा कलानी थाना इलिया के विनोद कुमार यादव पुत्र जय श्री यादव भी ताल ठोकेंगे। विनोद यादव आगामी 25 जून को नई दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन को लेकर विनोद यादव की और से लगातार तैयारी जारी है। इसी कड़ी में वह दोपहर गिरजाघर स्थित चौराहे पर स्थापित नंदी भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैलगाड़ी से निकले। इसके बाद वह लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अपना नामांकन दाखिल करने के लिए अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए।

चुनाव जीतने के बाद देश की सेवा करना चाहते हैं विनोद

विनोद यादव इसके पहले प्रधान, ग्राम पंचायत, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, विधानसभा एवं लोकसभा का भी चुनाव लड़ चुके हैं। विनोद यादव लोकसभा का चुनाव देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लड़ चुके हैं। बातचीत के दौरान विनोद ने एक सवाल के जवाब में बताया कि मैं यह सारे चुनाव लड़ चुका हूं अब मेरी एक ही तमन्ना है कि मैं राष्ट्रपति का चुनाव लड़ूं और चुनाव जीतने के बाद देश की सेवा करूं। वहीं उन्होंने बताया कि देश के कई राज्यों के सांसदों से हमारी बात चल रही है उनका भी समर्थन हमें प्राप्त होगा।

सभी चुनावों में मिली हार 
विनोद कुमार यादव की ओर से बताया गया कि वह किसान के बेटे हैं और 10वीं तक की पढ़ाई कर चुके हैं। उन्होंने 2005-06 से चुनाव लड़ना शुरू किया था। उन्होंने कई चुनाव लड़े लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। विनोद ने कहा कि चुनाव लड़ने के बाद उनकी बात यूपी, बिहार, गुजरात, गोवा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक के सांसदों से चल रही है। सभी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह चुनाव लड़ें और सभी उन्हें सहयोग करेंगे। अपने मुद्दों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 15 साल की बालिकाओं के लिए शिक्षा निशुल्क होनी चाहिए। सभी प्राइमरी स्कूल में इंग्लिश के दो शिक्षक होने चाहिए। गांव में ट्यूबवेल होना चाहिए जिससे किसानों को दिक्कत न हो। 

कानपुर हिंसा का पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने, लगातार आ रही थी कॉल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Mausam Today: आज साफ आसमान के तेज धूप और गर्मी, क्या 35°C पार करेगा पारा?
Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर