
लखनऊ: देहाती डिस्को के प्रोड्यूसर कमल किशोर की करतूतें सामने आ रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए उसने करोड़पति एक्ट्रेस यास्मीन को प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद धर्म बदलकर वो मो. सुल्तान शेख बन गया। धर्म परिवरर्तन के बाद उसने निकाह भी कर लिया। फिल्मों में पत्नी से करोड़ों रुपए लगवाए और निवेश का लालच देकर पत्नी के परिचितों से भी लाखों की ठगी की। यास्मीन को शक हुआ तो उसने और कई दोस्तों ने 50 लाख की रंगदारी का केस गोमतीनगर थाने में दर्ज करवाया। इसी बीच पुलिस ने उसे मुंबई की अंबोली थाना पुलिस ने पत्नी को कुचलकर मारने के कोशिश के आरोप में 20 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी होते ही लखनऊ में कई लोगों ने पुलिस से ठग कमल की शिकायत की।
यास्मीन से निकाह के लिए बदला था धर्म
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा की ओर से जानकारी दी गई की मूलरूप से गोंडा निवासी कमल किशोर लखनऊ के गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन में रहता है। पत्नी यास्मीन और बच्चे भी उसी के साथ वहां पर रहते हैं। उसका मुंबई के अंबोली इलाके में एक फअलैट है। पड़ताल में सामने आया कि कमल ने 2014 में यास्मीन से निकाह करने के लिए ही इस्लाम कबूला था। इसको लेकर रजिस्टर्ड शपथपत्र भी कोर्ट में दाखिल किया गया था। इसमें लिखा है कि उसने इस्लाम धर्म कबूल किया है और अब उसका नया नाम मो. सुल्तान शेख है। इसकी पुष्टि बांद्रा के काजी इस्लाम के द्वारा भी की गई।
ठगी के कई केस गोमतीनगर थाने में हुए दर्ज
ट्रैवेल एजेंसी के संचालक अवधेश और कैटर्स मधुसूदन साव ने गोमतीनगर थाने में 23 लाख की ठगी का केस दर्ज करवाया है। इसके अलावा मिर्जापुर के आशीष पांडेय ने भी 5 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। बताया गया कि जियो कंपनी में स्थायी नौकरी के नाम पर यह रुपए हड़पे गए। प्रतापगढ़ के शिवाजीपुरम निवासी राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जियो टॉवर में काम दिलवाने के नाम पर उनसे भी 10 लाख रुपए ऐंठे गए। इन मामलों में थाने में सुनवाई न होने पर दोनों ही पीड़ितों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में लिखित शिकायत भेजी। मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच करवाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।