यूपी के कैबिनेट मंत्रियों को दी गई एक-एक मंडल की जिम्मेदारी, 15 मई तक देनी होगी पूरी रिपोर्ट

Published : Apr 26, 2022, 05:16 PM IST
यूपी के कैबिनेट मंत्रियों को दी गई एक-एक मंडल की जिम्मेदारी, 15 मई तक देनी होगी पूरी रिपोर्ट

सार

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को नई जिम्मेदारी है। इसके तहत सभी कैबिनेट मंत्रियों को एक-एक मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। यहां जाकर उन्हें कानून व्यवस्था और योजनाओं की समीक्षा करनी होगी। 

लखनऊ: प्रदेश सरकार के मंत्री हर मंडल में जाकर जनता से फीडबैक लेंगे। सरकार की योजनाओं और जनता की समस्याओं को लेकर योगी सरकार यह फीडबैक लेने का काम करेगी। इसके लिए मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में रणनीति तैयार की गई है। जिसके बदा सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर कैबिनेट मंत्री को एक-एक मंडल की जिम्मेदारी सौंपी है। इस कार्य में कैबिनेट मंत्री के साथ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री को भी तैनात किया गया है। 

मंडल में जाकर करना होगा ये काम 
यह मंत्री मंडल में जाकर कानून व्यवस्था और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसी के साथ 15 मई तक इन्हें अपनी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी। इसको लेकर मंत्रियों और उनके मंडलों की लिस्ट भी जारी की गई है। इस लिस्ट के अनुसार ही मंत्री उस मंडल में जाकर तमाम योजनाओं की जमीनी हकीकत के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। जनता का फीडबैक लेने के साथ ही उसकी रिपोर्ट को 15 मई तक प्रस्तुत करना होगा। इस काम में उनके सहयोग के लिए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री को भी तैनात किया गया है। जाहिरतौर पर सीएम योगी की ओर से यह शुरुआत जनता के बीच तक मंत्रियों की पहुंच और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को जानने के लिए किया गया है। जिन मंत्रियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है वह शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मंडल का दौरा करेंगे। इसी के साथ नोडल अधिकारी भी जिलों का दौरा कर इसको लेकर रिपोर्ट तैयार करने की दिशा में काम करेंगे। मंत्रियों के द्वारा तैयार संपूर्ण रिपोर्ट को 15 मई तक प्रस्तुत करना होगा। 

प्रदेश भ्रमण के लिए गठित मंत्री समूहों के अध्यक्ष
1- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या - आगरा मंडल
2- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - वाराणसी मंडल
3- सूर्य प्रताप शाही - मेरठ मंडल
4- सुरेश खन्ना - लखनऊ मंडल
5- स्वतंत्र देव सिंह - मुरादाबाद मंडल
6- बेबी रानी मौर्या - झांसी मंडल
7- चौधरी लक्ष्मी नारायण - अलीगढ़ मंडल
8- जयवीर सिंह - चित्रकूट धाम मंडल
9- धर्मपाल सिंह - गोरखपुर मंडल
10- नंदगोपाल गुप्ता 'नंदी' - बरेली
11- भूपेंद्र सिंह - मिर्जापुर मंडल
12- अनिल राजभर - प्रयागराज मंडल
13- जितिन प्रसाद - कानपुर मंडल
14- राकेश सचान - देवीपाटन मंडल
15- अरविंद शर्मा - अयोध्या मंडल
16- योगेंद्र उपाध्याय- सहारनपुर मंडल
17- आशीष पटेल - बस्ती मंडल
18- संजय निषाद - आजमगढ़ मंडल

इन दुल्हनों से रहे जरा बचके, ऐसे लोगों को निशाना बनाकर दे रही हैं लूट को अंजाम

उन्नाव: चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती न करवाने पर स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा, सीएम से लगाई थी गुहार

विधायक ने बैंक के बाहर जड़ा ताला, वित्त मंत्री को पत्र भेज कहा- जरूरतमंदों को लाभ देने की इनकी नहीं है मंशा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kanpur Weather Today: कानपुर में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन में गर्म और रात में हल्की ठंड
Prayagraj Weather Today: प्रयागराज में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप? पढ़ें कोहरा और प्रदूषण का अपडेट