जमात वाले फैला रहे कोरोना कहने पर कर दी हत्या, एक्शन में आए CM योगी

Published : Apr 05, 2020, 05:41 PM IST
जमात वाले फैला रहे कोरोना कहने पर कर दी हत्या, एक्शन में आए CM योगी

सार

प्रयागराज के करेली में युवक की हत्‍या की गूंज प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ तक पहुंच गई। उन्‍होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। उन्‍होंने मृतक के परिवार को 5 लाख का मुआवजा, हत्यारोपियों पर एनएसए लगाने और दोषी पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए।

प्रयागराज (Uttar Pradesh) । अखबार पढ़ते समय जमातियों पर टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। मौके पर मौजूद वर्ग विशेष के युवक ने तैश में आकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक युवक ने कह दिया था कि जमात वाले कोरोना वायरस फैला रहे हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सोना को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रासुका तामील कर दिया है। वहीं, प्रशासन ने मृतक के परिवार को तत्काल पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।

यह है पूरा मामला
करेली के बख्शी मोढ़ा गांव में 30 वर्षीय लोटन निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि घर के बाहर अखबार पढ़ते समय युवक ने कह दिया की जमात वाले कोरोना वायरस फैला रहे हैं। इस पर उसकी मोहम्मद सोना से झड़प हो गई। मारपीट के कुछ देर बाद मोहम्मद सोना ने तमंचा लाकर लोटन निषाद के सिर में गोली मार दी। भाग रहे कातिल को लोगों ने दौड़ाकर दबोचा और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। 

पुलिस की जांच में ये बातें आईं सामने
अखबार पढ़ते समय कोरोना वायरस को लेकर कहासुनी हुई थी। लोग बता रहे हैं कि लोटन ने कह दिया था कि तबलीगी जमात वाले कोरोना वायरस फैला रहे हैं। इसी बात पर तैश में आकर मोहम्मद सोना ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी को उसके पिता कादिर समेत पकड़ लिया गया है। पीडि़त परिवार के घर से भी एक लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में लिया गया है। जांच की जा रही है कि क्या उससे भी फायरिंग की गई थी। दो वर्ग में तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

सीएम तक पहुंचा मामला
प्रयागराज के करेली में युवक की हत्‍या की गूंज प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ तक पहुंच गई। उन्‍होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। उन्‍होंने मृतक के परिवार को 5 लाख का मुआवजा, हत्यारोपियों पर एनएसए लगाने और दोषी पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में 45°C पारा के साथ भीषण लू जारी, जानिए लखनऊ-कानपुर समेत अपने शहर का हाल
Gorakhpur Shamli Expressway: बरेली के 53 गांवों की बदलेगी किस्मत, जमीन अधिग्रहण शुरू