89 की उम्र में CM योगी के पिता का दिल्ली के एम्स में निधन, किडनी और लीवर में थी समस्या

Published : Apr 20, 2020, 12:15 PM ISTUpdated : Apr 20, 2020, 04:30 PM IST
89 की उम्र में CM योगी के पिता का दिल्ली के एम्स में निधन, किडनी और लीवर में थी समस्या

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्‍ट का सोमवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। किडनी और लीवर की समस्या के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

लखनऊ(Uttar Pradesh ). उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्‍ट का सोमवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। किडनी और लीवर की समस्या के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। सुबह 10:44 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें एयर एम्बुलेंस से उनके पैतृक निवास उत्तराखंड ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें, हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें उत्तराखंड में पौड़ी-गढ़वाल जिले के ग्राम पंचूर से एयर एंबुलेंस के जरिये एम्स दिल्ली लाया गया था। पिछले एक महीने से एम्स के एबी वॉर्ड में भर्ती योगी के पिता का इलाज गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम के नेतृत्व में किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार को उनकी अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई। इसके बाद से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था ।

उन्हें किडनी और लिवर की समस्या थी। जिसका इलाज उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल जिला स्थित जॉलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में चल रहा था लेकिन समस्या  बढ़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

शोक संवेदनाओं का लगा तांता 
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीएम के पिता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी सीएम के पिता की मौत पर गहरा दुःख जताया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather: लखनऊ-कानपुर में उमस, भोपाल-इंदौर में आग उगलेगा सूरज, पढ़ें 10 शहरों का पूरा मौसम अपडेट
Dream 11 से 1 करोड़ जीता था बदायूं का नीरज, ससुराल में संदिग्ध हालात में मिली लाश