सीएम योगी का काशी दौरा आज, छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण के साथ कोरोना रोकथाम की रणनीति पर होगी चर्चा

Published : Jan 06, 2022, 09:32 AM IST
सीएम योगी का काशी दौरा आज, छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण के साथ कोरोना रोकथाम की रणनीति पर होगी चर्चा

सार

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर जाएंगे। यहां अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण (Covid 19) के रोकथाम के लिए बनाई गई रणनीति पर चर्चा तो करेंगे ही, साथ में रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण करेंगे। 

वाराणसी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में तेजी के साथ फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार (UP Government) अलर्ट मोड़ पर आ गयी है। इन सबके बीच सीएम योगी (CM Yogi) समेत अन्य राजनीतिक दलों के अलग अलग हिस्सों में प्रस्तावित कार्यक्रमों से दूरी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों की रोकथाम की समीक्षा के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर जाएंगे। यहां अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण (Covid 19) के रोकथाम के लिए बनाई गई रणनीति पर चर्चा तो करेंगे ही, साथ में रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण करेंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे हेलीकॉप्टर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां वे करीब 15 सौ छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे।

बनारस में बढ़ा कोरोना का ग्राफ
इसके बाद वे कंवेंशन सेंटर के सभागार में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दरअसल, वाराणसी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले ने प्रशासन के साथ ही शासन के माथे पर भी बल खींच दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सख्ती के भी निर्देश दे सकते हैं।

1500 युवाओं को देंगे टैबलेट की सौगात
सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को जिले भर के 15 सौ युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन की सौगात देंगे। प्रशासन की ओर से जिले के चार महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया गया है। उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश ने बताया कि जिले में हरिश्चंद्र महाविद्यालय, अग्रसेन महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय बरेका और महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर के 15 सौ विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा।

जिले भर में स्नातक और स्नातकोत्तर के 90 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन से लैस किया जाना है। ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने और डिजिटल इंडिया की संकल्पना को मजबूत करने के लिए युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है। इसके पहले लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जगतपुर पीजी कॉलेज के दो सौ विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया था।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Mausam Today: आज साफ आसमान के तेज धूप और गर्मी, क्या 35°C पार करेगा पारा?
Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर