अयोध्या में सीएम योगी बोले- अरे भाई...किसानों का खेत कोई कब्जा नहीं कर सकता

Published : Dec 20, 2020, 04:41 PM IST
अयोध्या में सीएम योगी बोले- अरे भाई...किसानों का खेत कोई कब्जा नहीं कर सकता

सार

सीएम ने कहा कि पीएम ने जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दो हजार रुपए खाते में दिया तो विपक्षी दलों ने कहा कि ये शिगूफा है। लेकिन, उसके बाद साल के तीन किश्त में दो-दो हजार रुपए किसानों को दिए गए। जिन्हें विकास अच्छा नहीं लगता वे गुमराह करने लगे।

अयोध्या (Uttar Pradesh) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में किसान सम्मेलन को संबोधित किए। उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि किसान के खेत पर कब्जा हो जाएगा। अरे भाई ये तो दो लोगों के बीच आपस का समझौता है। किसानों के खेत पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है। कांट्रैक्ट फार्मिंग में सरकार किसानों के हितों का पूरा ख्याल रखेगी। प्रदेश में गन्ना किसानों का रिकॉर्ड भुगतान किया गया है। मैं बता दूं कि न तो मंडी समिति खत्म होगी न ही MSP। किसानों के खेत पर भी कब्जा  नहीं कर सकता है। इस दौरान उन्होंने 89.90 करोड़ रुपए लागत की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 

किसान को है पीएम पर पूरा भरोसा
सीएम ने कहा कि पीएम ने जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दो हजार रुपए खाते में दिया तो विपक्षी दलों ने कहा कि ये शिगूफा है। लेकिन, उसके बाद साल के तीन किश्त में दो-दो हजार रुपए किसानों को दिए गए। जिन्हें विकास अच्छा नहीं लगता वे गुमराह करने लगे। एक झूठ को बार-बार बोलना, देश का माहौल खराब प्रयास करने लगे हैं। लेकिन देश का किसान जागरुक है। उसे प्रधानमंत्री पर भरोसा है।

कांग्रेस ने दबा दी थी स्वामीनाथन रिपोर्ट
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को दबा दिया था। लेकिन, पीएम नरेंद्र मोदी ने लागू किया है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प था कि अन्नदाताओं का एक लाख रुपए तक के ऋण माफ करेंगे। यही कारण है कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट पर मुहर लगाई गई। अन्नदाता की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करना ही हमारा लक्ष्य है। किसान को खेत से लेकर बाजार तक एक चेन से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इससे किसान के जीवन में खुशहाली आएगी।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Yamuna Expressway पर बन रहा ऐसा अद्भुत पार्क, जहां हजारों युवाओं को मिलेगा जॉब
UP: बजट सत्र से पहले सीएम योगी की विपक्ष को दो टूक, सदन में सहयोग की अपील