महाराजगंज में बोले CM योगी- राम भक्तों पर गोली चलाने वाले नहीं करा सकते थे राम मंदिर का निर्माण

Published : Dec 30, 2021, 06:04 PM IST
महाराजगंज में बोले CM योगी- राम भक्तों पर गोली चलाने वाले नहीं करा सकते थे राम मंदिर का निर्माण

सार

मुख्यमंत्री ने लोगों से सवाल किया कि क्या समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या बहन जी की बसपा राम मंदिर बनवा पाती। भीड़ से आवाज गूंजी-नहीं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो राम भक्तों पर गोली चलाते थे वह कभी भी राम मंदिर का निर्माण नहीं करा सकते थे।  

महाराजगंज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi adityanth) गुरुवार को महाराजगंज (Maharajganj) जनपद के फरेंदा में जन विश्वास यात्रा के भव्य स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। जयपुरिया स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महाराजगंज जनपद के लिए 437 करोड रुपए की लागत वाली 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकारों को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों से सवाल किया कि क्या समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) , कांग्रेस या बहन जी की बसपा राम मंदिर (Ram mandir) बनवा पाती। भीड़ से आवाज गूंजी-नहीं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो राम भक्तों पर गोली चलाते थे वह कभी भी राम मंदिर का निर्माण नहीं करा सकते थे।

'राम भक्तों पर गोली चलाने वाले नहीं करा सकते थे राम मंदिर का निर्माण'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए लोगों से यह भी सवाल किया कि अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर बनने से कितने लोगों को खुशी है? उनके इस सवाल पर कार्यक्रम में उमड़े सभी लोगों ने हाथ उठाकर और हां बोलकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले एक ही नारा गूंजता था, रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। इस पर मीडिया के मित्र हमें चिढ़ाते थे कि तिथि नहीं बताएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तिथि बताने की जगह सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्री राम मंदिर का शिलान्यास कराया और आज भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से सवाल किया कि क्या समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या बहन जी की बसपा राम मंदिर बनवा पाती। भीड़ से आवाज गूंजी-नहीं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो राम भक्तों पर गोली चलाते थे वह कभी भी राम मंदिर का निर्माण नहीं करा सकते थे।

'सत्ता को परिवारवाद की जागीर मानती थीं पहले की सरकारें'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें सत्ता को परिवारवाद की जागीर मानती थीं। दंगाइयों को प्रश्रय देती थीं, प्रदेश में अराजकता को बढ़ावा देती थीं। उनके शासनकाल में नौजवान बेरोजगार था, किसान बदहाल व महिलाएं असुरक्षित थीं। प्रदेश के नागरिकों के सामने पहचान का संकट था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया तो बीते पौने पांच साल में इस सरकार की कार्यपद्धति जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि 2017 तक प्रदेश में जो सरकार थी वह केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं करती थी। गरीबों के आवास का पैसा कहां जाता था, यह हर व्यक्ति को पता है। 

CM योगी बोले- आस्था का होगा सम्मान, माफिया पर चलता रहेगा बुलडोजर
योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया। जन्माष्टमी, विजयदशमी, रामनवमी, दीपावली जैसे पर्व आते ही दंगे शुरू हो जाते थे। आज दंगे पूरी तरह समाप्त हैं, पर्वों पर खुशहाली है। पहले की सरकार कब्रिस्तान की बाउंड्री में पैसा खर्च करती थी, भाजपा की सरकार देवी-देवताओं के स्थानों को सुन्दरीकृत कर आस्था का सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि माफिया के खिलाफ सरकार का बुलडोजर चलता रहेगा। माफिया के खिलाफ कार्रवाई पर सबसे अधिक पीड़ा सपा, कांग्रेस और बसपा को होती है क्योंकि यही लोग माफिया के सरपरस्त थे। आज इन्हीं पार्टियों में माफिया और अपराधी ठिकाना तलाश रहे हैं।

महाराजगंज के लिए पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्वीकृत
जन विश्वास यात्रा के भव्य स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज के लोंगों को एक बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि महाराजगंज जिले के लिए पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनेगा। इसके निर्माण के लिए सरकार मंजूरी भी दे चुकी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के एम्स, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर में संचालित नए मेडिकल कॉलेजों और कुशीनगर के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए महाराजगंज के मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य भी अब तेजी से बढ़ेगा।

दंगाइयों को गले लगाने वाले  नहीं हो सकते प्रदेश के हितैषी: CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दंगाइयों को गले लगाने वाले प्रदेश के हितैषी नहीं हो सकते। समाजवादी पार्टी और उससे पहले बसपा व कांग्रेस की सरकारों की यही परिपाटी थी। अराजकता के लिए इन पार्टियों ने प्रदेश को गिरवी रख दिया था। आज कोई उत्तर प्रदेश में दंगा नहीं कर सकता, अराजकता नहीं फैला सकता। सभी दंगाइयों को मालूम है कि दंगा करेंगे तो सात पीढ़ियां भी भरपाई करते-करते थक जाएंगी। आज माफिया के खिलाफ कार्रवाई होती है तो सबसे अधिक पीड़ा इनके सरपरस्त सपा, बसपा व कांग्रेस को होती है।

दंगाइयों को CM योगी ने दी चुनौती, कहा- यूपी में दंगा किया तो सात पीढ़ी करेंगी भरपाई

CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- चार दिन से दीवारों से निकाल रहा गरीब का पैसा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर