बेटी का हत्यारा निकला रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात कमांडो, गिरफ्तार होने पर सुनाई ये कहानी

Published : Feb 22, 2020, 10:16 AM ISTUpdated : Feb 22, 2020, 01:13 PM IST
बेटी का हत्यारा निकला रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात कमांडो, गिरफ्तार होने पर सुनाई ये कहानी

सार

पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बैट बरामद कर लिया है। बता दें कि 17 फरवरी को विकास नगर के सरकारी कॉलोनी के मकान में दसवीं की छात्रा 15 वर्षीय सृष्टि की संदिग्ध हालातों में मौत का मामला सामने आया था।

लखनऊ (Uttar Pradesh) । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर कमांडो वेद प्रकाश सिंह ने बेटी सृष्टि सिंह (15) की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि बेटी सृष्टि की दोस्ती के कारण वो नाराज था। इस पर उसने जवाब दिया तो क्रिकेट बैट से पीट दिया। चोटों से सृष्टि ने दम तोड़ दिया तो सर्विस पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी की कहानी गढ़ डाली। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बैट बरामद कर लिया है। बता दें कि 17 फरवरी को विकास नगर के सरकारी कॉलोनी के मकान में दसवीं की छात्रा 15 वर्षीय सृष्टि की संदिग्ध हालातों में मौत का मामला सामने आया था।

मौत के बाद सुनाई थी ये कहानी

सृष्टि की मौत को परिजन आत्महत्या बता रहे थे। वे कह रहे थे कि 10वीं की छात्रा सृष्टि ने पिता की सर्विस ग्लाक पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस परिजनों के बयान के मुताबिक इसे परीक्षा के दबाव के चलते आत्महत्या का मामला मान रही थी। पुलिस ने मौके से पिस्टल और गोली भी बरामद की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने परिजनों की थ्योरी को बदल दिया। शव में कहीं भी गोली के निशान नहीं मिले, जबकि परिजनों के मुताबिक सृष्टि ने सिर में गोली मारी थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बातें आईं थीं सामने

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी हार्ड एंड ब्लंट ऑब्जेक्ट से सृष्टि के सिर पर वार की बात सामने आई। हाथ और शरीर के कुछ और हिस्सों में भी चोट का जिक्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट में है। जिसके आधार पर पुलिस ने वेद प्रकाश सिंह को आरोपी बनाया। पोस्टमार्टम के बाद वेद प्रकाश सिंह अपनी पुत्री के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पैतृक निवास गोरखपुर गया था। वेद प्रकाश सिंह गोरखपुर से लौटकर लखनऊ आया तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 जल्द! कटऑफ, मेरिटलिस्ट और PET-PST पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानिए यहां
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल