यूपी चुनाव के बीच कांग्रेस ने बदला अपना प्रत्याशी, जानिए जौनपुर विधानसभा सीट से कौन लड़ेगा चुनाव

यूपी चुनाव के बीच कांग्रेस ने जौनपुर विधानसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया है। अब इस सीट पर नदीम जावेद कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इसके पहले यहां से फैसल तबरेज हसन चुनाव लड़ रहे थे। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 15, 2022 8:50 AM IST / Updated: Feb 15 2022, 02:25 PM IST

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए राजनीतिक दल जोरो-शोरो से लगे हुए हैं। राज्य में दो चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। लेकिन अभी भी पार्टी के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इन सबके बीच ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जौनपुर विधानसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया है। अब इस सीट पर नदीम जावेद कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इसके पहले यहां से फैसल तबरेज हसन चुनाव लड़ रहे थे।

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कुमार ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस के साथ अपने दशकों पुराने रिश्ते को समाप्त कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमार ने अपना इस्तीफा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के बाहर राष्ट्रीय हितों की बेहतर सेवा कर सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र
कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में कुमार ने कहा, 'इस मामले पर विचार करने के बाद, मैंने ये निष्कर्ष निकाला है कि मौजूदा हालात और अपनी गरिमा को ध्यान में रखते हुए मैं पार्टी के बाहर बड़ी राष्ट्रीय समस्याओं की सबसे अच्छी तरह से सेवा कर सकता हूं। उन्होंने आगे कहा, इस तरह मैं 46 सालों के लंबे जुड़ाव के बाद पार्टी छोड़ रहा हूं। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा परिकल्पित उदार लोकतंत्र के वादे के आधार पर परिवर्तनकारी नेतृत्व के विचार से प्रेरित सार्वजनिक मुद्दों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने की उम्मीद करता हूं।'

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी। 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

केदारनाथ हाईवे पर सुरंग में भू्स्खलन, उत्तराखंड में आफत बनी बारिश
PM Modi LIVE: विश्व टी-20 चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बातचीत
Assam Flood: असम में बाढ़ ने मचाई तबाही...52 लोगों की मौत, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित
Uttarakhand में फंसे कांवड़ियों के लिए भगवान बनकर पहुंची SDRF #Shorts
हाथरस हादसा: बाबा नारायण हरि पर क्यों खामोश हैं नेता...सरकार और विपक्ष दोनों मौन?