कांग्रेस ने ही मुस्लिम हिंदू के बीच पैदा की दरार, अब करा रही विद्रोहःउमा भारती

Published : Feb 27, 2020, 08:21 PM IST
कांग्रेस ने ही मुस्लिम हिंदू के बीच पैदा की दरार, अब करा रही विद्रोहःउमा भारती

सार

एक कार्यक्रम में शामिल होने आई साध्वी उमा भारती ने कहा कि भारत का बंटवारा कांग्रेस ने धर्म के आधार पर करवाया था। कांग्रेस ने ही भारत और पाकिस्तान का बंटवारा कराया था। कांग्रेस ही विद्रोह प्रदर्शन करा रही है। इसलिए भारत को कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की विचारधारा से मुक्त होना होगा। 

चित्रकूट (Uttar Pradesh)। सीएए को लेकर दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन और बवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही मुस्लिम-हिंदू के बीच दरार पैदा की, अब विद्रोह करा रही है। भारत में जब तक वोट बैंक की राजनीति खत्म नहीं होगी तब तक यह समस्या बनी रहेगी।

धर्म के आधार पर कराया था भारत का बंटवारा
एक कार्यक्रम में शामिल होने आई साध्वी उमा भारती ने कहा कि भारत का बंटवारा कांग्रेस ने धर्म के आधार पर करवाया था। कांग्रेस ने ही भारत और पाकिस्तान का बंटवारा कराया था। कांग्रेस ही विद्रोह प्रदर्शन करा रही है। इसलिए भारत को कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की विचारधारा से मुक्त होना होगा। 

खुश करने की हो रही राजनीति
भारत मे बहुत बड़ी संख्या में मुस्लिम तबका रहा है। इस पूरे तबके को खुश करने के लिए राजनीति हुई है। कांग्रेस ने ही मुस्लिम-हिंदू के बीच दरार पैदा की है। कांग्रेस भारत के अंदर अलग-अलग राज्य में हिंदू और मुस्लिम के बीच विद्रोह करा रही है।

कांग्रेसियों को देना होगा जवाब
मुस्लिमों की गरीबी और बेरोजगारी समस्या को पीएम मोदी और सीएम योगी दूर कर रहे हैं। इस बात का मुस्लिमों को ध्यान देना होगा। कई बातों का कांग्रेसियों को जवाब देना होगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: तीन बहनों ने एक ही युवक से की शादी! वीडियो वायरल, आखिर क्या है पूरा मामला?
Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी