महिला को गले लगातीं तो कभी बच्ची को प्यार करती दिखीं प्रियंका, इस सवाल पर जोड़ लिए हाथ

Published : Feb 12, 2020, 05:54 PM ISTUpdated : Feb 12, 2020, 05:57 PM IST
महिला को गले लगातीं तो कभी बच्ची को प्यार करती दिखीं प्रियंका, इस सवाल पर जोड़ लिए हाथ

सार

दिल्ली चुनाव नतीजों के अगले दिन यानी बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचीं। यहां उन्होंने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल र्हु महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा, आप सभी के साथ गलत किया गया। अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा। योगी सरकार गरीब लोगों के खिलाफ है। जो जेल में बंद हैं कांग्रेस उन्हें न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करेगी। 

आजमगढ़ (Uttar Pradesh). दिल्ली चुनाव नतीजों के अगले दिन यानी बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचीं। यहां उन्होंने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल र्हु महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा, आप सभी के साथ गलत किया गया। अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा। योगी सरकार गरीब लोगों के खिलाफ है। जो जेल में बंद हैं कांग्रेस उन्हें न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करेगी। 

प्रियंका ने करीब 45 मिनट तक पीड़ित महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान दिल्ली चुनाव नतीजों पर मीडिया द्वारा सवाल पूछने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। सिर्फ हाथ जोड़कर चली गईं।

बिलरियागंज स्थित जौहर अली पार्क के पास सलमान के हाता में प्रियंका से मिलने के लिए करीब 100 से ज्यादा महिलाएं इकट्ठा हुई थीं। प्रियंका के पास पहुंचने के लिए अन्य महिलाओं में धक्का मुक्की हुई, लेकिन किसी को आगे जाने नहीं दिया गया। यहां तक कि कांग्रेस नेता अजय राय भी बाहर रह गए थे, जिन्हें बाद में अंदर बुलाया गया। 

पीड़ित महिलाओं से मुलाकात के दौरान प्रियंका का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने जहां महिलाओं को गले लगाकर उन्हें सहानभूति दी। वहीं, महिलाओं के साथ आई बच्ची को अपने पास बुलाकर उससे प्यार किया। यही नहीं, उसे चॉकलेट भी दी। 

बता दें, आजमगढ़ के बिलरियागंज कस्बे में सीएए और एनआरसी के विरोध में 5 फरवरी को महिलाएं शाहीन बाग की तर्ज पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी थीं। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर महिलाओं का वहां से हटाया था। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे गए थे, जवाब प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किए। जिसके बाद हुए लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हुई थीं। पुलिस ने 19 लोगों को देशद्रोह समेत विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

इससे पहले  प्रियंका गांधी का आज़मगढ़ के बिलियारगंज जाते समय जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग व जोगियापुर स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय के पास कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बन रहा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर हब, GCC Policy 2024 से बदली निवेश की तस्वीर
प्रयागराज माघ मेला 2026: मकर संक्रांति संगम स्नान के लिए प्रशासन का मेगा प्लान