मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया अनोखा प्रदर्शन, बाइक पर गैस सिलेंडर रख सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

कांग्रेस ने महंगाई के विरोध करने के लिए मोटरसाइकिल पर गैस सिलिंडर रखकर निकले। पुरानी तहसील के सामने सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई का विरोध करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके नारेबाजी की। 

Pankaj Kumar | Published : Apr 1, 2022 12:28 PM IST / Updated: Apr 01 2022, 07:03 PM IST

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के चलते सभी विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी को घेरने से नहीं चूंक रही है। फिर चाहे वो बहुजन समाजवादी पार्टी हो, समाजवादी पार्टी हो या भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी हो। कांग्रेस ने तो मंहगाई का विरोध करने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है। बढ़ते हुए दामों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मोटरसाइकिल पर गैस सिलिंडर रखकर निकाले। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुरानी तहसील के सामने बढ़ती हुई महंगाई का विरोध करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके नारेबाजी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता जिला, तहसील व ब्लाक स्तर पर पेट्रोल- डीजल के साथ ही घरेलू सामान की लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

पेट्रोल के दामों ने लगाया शतक
निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद और महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पुरानी तहसील पर इकट्ठा हो गए। यहां उन्होंने मोटरसाइकिल पर गैस सिलिंडर रखकर अनोखे अंदाज में बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाकर विरोध जताया। देश में लगातार मंहगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल ने शतक लगा दिया है ऐसा पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा। जिलाध्यक्ष आगे कहते है कि सिलेंडर एक हजार से अधिक का हो गया है। घरेलू सामान घी, तेल, दाल के रेट भी लगातार बढ़ रहे हैं। 

Latest Videos

यह लोग रहे विरोध प्रदर्शन में मौजूद
असलम खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सिलिंडर की कीमत 300 होने के बाद भाजपाइयों को महंगाई लगती थी। उन्होंने आगे कहा कि हम गरीबों की मजलूमों की आवाज उठाते रहेंगे। विरोध प्रदर्शन में अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अफजल साबरी के अलावा गयूर अंसारी, अनुराग शर्मा, दानिश कुरैशी, कामिल मंसूरी, गौरव त्रिवेदी, सुरेश चंद सक्सेना, इरशाद हुसैन, तस्लीम सिद्दीकी, विवेक सागर, कनीज फातमा नाजिम मलिक, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह और आलोक जाटव आदि मौजूद रहे।  

चंदौली में देसी शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाथरस की चिप्स फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान, कर्मचारियों में मची खलबली

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts