कांग्रेस ने यूपी चुनाव को लेकर 4 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, गायत्री की जगह नेहा तिवारी के नाम का ऐलान

Published : Feb 01, 2022, 02:40 PM IST
कांग्रेस ने यूपी चुनाव को लेकर 4 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, गायत्री की जगह नेहा तिवारी के नाम का ऐलान

सार

यूपी चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने 4 और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पीलीभीत, शाहाबाद, कल्याणपुर, तिंदवारी से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। लिस्ट में गायत्री तिवारी की जगह नेहा तिवारी के नाम का ऐलान भी हुआ है।

लखनऊ: यूपी चुनाव (UP Chunav 2022) को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 4 और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पीलीभीत, शाहाबाद, कल्याणपुर, तिंदवारी से प्रत्याशियों का ऐलान किया है। 

कांग्रेस की ओर से पीलीभीत से शकील अहमद नूरी को, शाहाबाद से अजीमुसान, कल्याणपुर से नेहा तिवारी और तिंदवारी से अधिशक्ति दीक्षित को उम्मीदवार बनाया गया है। लिस्ट में खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी की जगह नेहा तिवारी के नाम का ऐलान भी कर दिया गया है। 

गायत्री तिवारी के नाम में फंसा था यह पेंच 
कांग्रेस ने पहले कल्याणपुर से बिकरु कांड के आरोपित अमर दूबे की सास यानी की खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को टिकट दिया था। लेकिन उनका नाम ही मतदाता सूची में नहीं है। जिसके बाद पेंच फंसता हुआ दिखाई दे दिया। इसके बाद सोमवार से ही उनकी बेटी नेहा का नामांकन कराने की तैयारी की जा रही थी। सोमवार को ही नेहा ने अपना नामांकन फार्म भी ले लिया था। 

कौन हैं गायत्री तिवारी 
बिकरु कांड के कुख्यात विकास दुबे के खास अमर दुबे को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। घटना के कुछ ही दिन पहले उसकी शादी हुई थी। घटना को लेकर पुलिस ने उसकी (अमर दुबे) पत्नी को भी आरोपित मानकर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान पीड़ित परिवार ने गुहार लगाई थी लेकिन किसी ने भी उसकी एक न सुनी। 

बहुजन समाज पार्टी ने भी चुनावी सभाओं में दो दिन की नव विवाहिता को जेल में डालने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद पीड़ित परिवार से सपा ने भी संपर्क लिया। लेकिन कांग्रेस ने पीड़िता की मां गायत्री तिवारी की मुलाकात प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका वाड्रा से करवाई। इसके बाद उन्हें कल्याणपुर सीट से टिकट का आश्वासन मिला। कांग्रेस ने हाल ही में जारी हुई सीट से उनके नाम का ऐलान भी किया। लेकिन बाद में पेंच फंसने पर नेहा तिवारी को वहां से उम्मीदवार बनाया। 

कांग्रेस ने दिया टिकट लेकिन चुनाव नहीं लड़ेंगी खुशी दुबे की मां, जानिए कहां फंसा पेंच

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Mausam Today: आज साफ आसमान के तेज धूप और गर्मी, क्या 35°C पार करेगा पारा?
Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर