किसानों के घर घर जाएंगे कांग्रेसी, प्रशिक्षण में रणनीति पर सोनिया और प्रियंका ने लगाई मुहर

Published : Jan 23, 2020, 10:24 AM ISTUpdated : Jan 23, 2020, 10:27 AM IST
किसानों के घर घर जाएंगे कांग्रेसी, प्रशिक्षण में रणनीति पर सोनिया और प्रियंका ने लगाई मुहर

सार

पूरे सूबे में किसानों के मुद्दे पर आंदोलन करेगी। जल्द ही प्रदेश व्यापी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। ब्लॉक से लेकर राजधानी तक सरकार को किसानों की बदहाली पर घेरा जाएगा। नुक्कड़ सभा, तहसीलवार कार्यक्रम के साथ हर ब्लॉक में किसानों के घरों तक कांग्रेस के कार्यकर्ता जाकर उनकी पीड़ा सुनेंगे। 

रायबरेली (Uttar Pradesh)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दो दिवसीय दौरे पर यूपी आईं हैं। वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान भुएमऊ गेस्ट हाउस में चल रहे प्रशिक्षण के तीसरे दिन संयुक्त बैठक में भी शामिल हुईं। इस दौरान किसानों को पार्टी से जोडऩे के लिए बनाई गई रणनीति पर मुहर लगाई। जिसके तहत किसानों के म़ुद्दे पर प्रदेशव्यापी आंदोलन के साथ ही कार्यकर्ता अब उनके घर-घर दस्तक भी देंगे।

जल्द शुरू करेगी यह आंदोलन
आगामी अभियानों, आंदोलनों और रणनीति पर चर्चा हुई। तय हुआ कि पार्टी पूरे सूबे में किसानों के मुद्दे पर आंदोलन करेगी। जल्द ही प्रदेश व्यापी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। ब्लॉक से लेकर राजधानी तक सरकार को किसानों की बदहाली पर घेरा जाएगा। नुक्कड़ सभा, तहसीलवार कार्यक्रम के साथ हर ब्लॉक में किसानों के घरों तक कांग्रेस के कार्यकर्ता जाकर उनकी पीड़ा सुनेंगे। 

सोशल मीडिया पर मोर्चेबंदी की तैयारी 
कांग्रेस सोशल मीडिया पर मोर्चेबंदी की तैयारी कर रही है। प्रशिक्षण में कांग्रेस के मैनेजमेंट का भी कार्यकर्ताओं को पाठ पढ़ाया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला और शहर अध्यक्षों को खास तौर पर सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं को जवाब देने के फंडे समझाए गए। इसके बेहतर इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया। 

तय हुई जवाबदेही और जिम्मेदारी 
प्रशिक्षण में कांग्रेस की विचारधारा, इतिहास, राजनीतिक दर्शन, भारतीय संस्कृति और अध्यात्म पर भी चर्चा हुई। जिला स्तर पर गठित होने वाली जिला कमेटी के पूरे ढांचे और उनकी जबाबदेही व जिम्मेदारी निर्धारित की गई। जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को बूथ स्तर पर मैनेजमेंट और कमेटियों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kasganj Family Death Case: बंद मकान से मिली एक ही परिवार के 5 लोगों की लाशें, भीतर का मंजर देख उड़े पुलिस के होश
India AI Impact Summit 2026: एआई आधारित शिक्षा मॉडल में उत्तर प्रदेश बना राष्ट्रीय उदाहरण, डिजिटल स्कूल पहल को मिली पहचान