कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ली हार की जिम्मेदारी, कहा- हमने की है मुद्दों की राजनीति

Published : Mar 16, 2022, 01:30 PM ISTUpdated : Mar 16, 2022, 01:31 PM IST
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ली हार की जिम्मेदारी, कहा- हमने की है मुद्दों की राजनीति

सार

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पांच राज्यों में पार्टी को मिली करारी हार पर प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगने पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश का पालन करेंगे। हार की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में जहां भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी उभरकर आयी तो वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद से पार्टी में मंथन जारी है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि हमने मुद्दों की राजनीति की। पार्टी अध्यक्ष के निर्देश का पालन करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश का करेंगे पालन
कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पांच राज्यों में पार्टी को मिली करारी हार पर प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगने पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश का पालन करेंगे। हार की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमने मुद्दों की राजनीति की, समीक्षा बैठक अच्छी रही। जो कमियां रही उसे दुरुस्त करने की सलाह सब ने दी। लल्लू ने यूपी चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से करूंगा काम
अजय लल्लू ने ट्वीट के साथ इस्तीफे पत्र भी साझा किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों ने इस चुनाव में पूरी मेहनत और लगन से पार्टी के लिए काम किया और साथ ही संगठन को ग्राम स्तर तक पहुंचाया। समय-2 पर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। लेकिन इस चुनाव में हमें अप्रत्याशित रुप से हार का सामना करना पड़ा। इस हार की मैं नैतिक रूप से जिम्मेदारी लेते हुए अपने अध्यक्ष पद के दायित्व से इस्तीफा दे रहा हूं। आप सब ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा करते हुए उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया, इसके लिए मैं जीवन भर आभारी रहूंगा। पार्टी के लिए सदैव पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा। 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांदी ने मांगा था इस्तीफा
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था, जिससे कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन हो सके। इस निर्देश के बाद यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अजय कुमार लल्लू को 2019 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के दो दिनों के बाद यह कदम उठाया है। रविवार को हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कहा था कि वह संगठनात्मक चुनाव पूरा होने तक पद पर बने रहें और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

यूपी सरकार ने होली की छुट्टी को लेकर जारी किया आदेश, जानिए कितने दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Prayagraj Weather: साफ आसमान के बीच ठंडी हवाएं! क्या आज प्रयागराज में ठंड से मिलेगी राहत?
Lucknow Weather Today: सुबह धुंध, दिन में खिलेगी धूप, जानिए आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?