कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया योगी सरकार पर आरोप, कहा- पुलिस महकमे में जिले की चल रही खरीद फरोख्त

Published : Jan 03, 2020, 02:31 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया योगी सरकार पर आरोप, कहा- पुलिस महकमे में जिले की चल रही खरीद फरोख्त

सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि प्रदेश के पुलिस महकमे में जिले के जिले खरीदे और बेंचे जा रहे हैं। यह सिर्फ पुलिस विभाग का मसला नहीं है बल्कि पूरी सरकार घूसखोरी और भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई है

लखनऊ(Uttar Pradesh). उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि प्रदेश के पुलिस महकमे में जिले के जिले खरीदे और बेंचे जा रहे हैं। यह सिर्फ पुलिस विभाग का मसला नहीं है बल्कि पूरी सरकार घूसखोरी और भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई है। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गौतमबुद्ध नगर के SSP वैभव कृष्ण की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 5 पेज की रिपोर्ट पूरे महकमे में भ्रष्टाचार और घूसखोरी का क्या आलम है, उसको बयां कर रही है। मुख्यमंत्री को सामने आकर यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर प्रदेश में चल क्या रहा है। 

घूसखोरी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है जनता 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह तो मात्र एक उदाहरण है। पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार और घूसखोरी से परेशान है। हर विभाग में इस तरह की शिकायत रोजाना आतीं रहतीं हैं। प्रदेश के हर विभाग में भ्रष्टाचार और घूसखोरी का खेल चल रहा है। पूरे प्रदेश में आम जनता योगी आदित्यनाथ की सरकार के भ्रष्टाचार और घूसखोरी से त्रस्त है। 

हर विभाग की होनी चाहिए न्यायिक जांच 
कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग किया है कि उत्तर प्रदेश के हर विभाग की न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि आम जनता को भ्रष्टाचार और घूसखोरी से राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि एक अपराधी जिसपर गैंगेस्टर लगा हो, जो फिरौती वसूलता हो वह पुलिस महकमे में ट्रांसफर पोस्टिंग करा रहा है, इससे यह भी साबित होता है कि अपराधियों का इस सरकार से रिश्ता क्या है। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो तो कई बड़े लोग बेनकाब होंगे और इस सरकार की कलई खुल जाएगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget Session 2025-26: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अभिभाषण में बतायीं कानून-व्यवस्था, कृषि, विकास और निवेश की बड़ी उपलब्धियां
UP Budget Survey 2025-26: अपराध में कमी, मिशन शक्ति से महिला सुरक्षा व निवेश माहौल बेहतर