कांस्टेबल ने शादी के खर्च की आधी रकम कर दी दान, कहा- बीमारी खत्म होगी तब करूंगा शादी

Published : Apr 15, 2020, 03:06 PM ISTUpdated : Apr 15, 2020, 03:14 PM IST
कांस्टेबल ने शादी के खर्च की आधी रकम कर दी दान, कहा- बीमारी खत्म होगी तब करूंगा शादी

सार

पुलिस कांस्टेबल का कहना है कि हमने अपनी शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। क्योंकि, पहले हमारी ड्यूटी है और उसके बाद हमारे लिए शादी है। जब तक कोरोना वायरस खत्म नहीं हो जाता तब तक शादी नहीं करेंगे। पहले हमारे लिए देश की जनता और फिर शादी। हम दोनों ही पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं तो हम दोनों ने यह फैसला लिया कि शादी को आगे बढ़ा दिया जाए। 

एटा (Uttar Pradesh) । लॉकडाउन के दौरान दो पुलिसकर्मियों ने फर्ज की एक अनोखी मिसाल पेश की है। शादी के 10 दिन पहले हालात को देखते हुए सात फेरे न करने का फैसला किया है। साथ ही शादी में होने वाले खर्च में से 50 फीसदी हिस्सा सीएम रिलीफ फंड में दान भी कर दिया। दोनों ने संकल्प लिया है कि कोरोना वायरस जब तक खत्म नहीं हो जाता तब तक शादी नहीं करेंगे।

यूपी पुलिस में सिपाही हैं होने वाले पति-पत्नी
अमित पुत्र राजबीर प्रजापति की शादी नेहा पुत्री नीरज कुमार से तय हुई थी। दोनों वर-वधु उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। इनकी शादी 25 अप्रैल को होनी थी। लेकिन, कोरोना महामारी के चलते शादी टाल दी है।

दान किए जुटाए हुए पैसे
दोनों पुलिसकर्मियों ने मिलकर जो पैसा अपनी शादी में खर्च करने के लिए जोड़ा था, अब उस पैसे का 50 प्रतिशत कोरोना महामारी से लड़ाई में दान में दे दिया है। दोनों युवा सिपाहियों के जज्बे को सीओ सिटी राजकुमार ने भी तहे दिल से सराहा है।

शादी की हो चुकी थी पूरी तैयारी
अमित कुमार और नेहा दोनों ही जिला बागपत के रहने वाले हैं। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां शुरू भी हो गई थीं, लेकिन अचानक लॉकडाउन की वजह शादी टालनी पड़ी। दोनों की शादी के निमंत्रण कार्ड भी छप गए थे। गेस्ट हाउस और हलवाई भी बुक था। 

सिपाही ने कही ये बातें
पुलिस कांस्टेबल अमित कुमार का कहना है कि हमने अपनी शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। क्योंकि, पहले हमारी ड्यूटी है और उसके बाद हमारे लिए शादी है। जब तक कोरोना वायरस खत्म नहीं हो जाता तब तक शादी नहीं करेंगे। पहले हमारे लिए देश की जनता और फिर शादी। हम दोनों ही पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं तो हम दोनों ने यह फैसला लिया कि शादी को आगे बढ़ा दिया जाए। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता