बांदा जेल में फूटा कोरोना बम, मुख्तार अंसारी सहित कई बंदी संक्रमित

Published : Apr 25, 2021, 01:26 PM IST
बांदा जेल में फूटा कोरोना बम, मुख्तार अंसारी सहित कई बंदी संक्रमित

सार

पिछली बार बैरक में उसे एसी नसीब था, लेकिन अब सिर्फ पंखे से ही काम चलाना पड़ रहा है। इस बार पुराने ठिकाने लौटे मुख्तार अंसारी की सभी सुविधाओं में सख्ती के साथ कटौती की गई है। 

लखनऊ (Uttar Pradesh) । बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी कोरोना संक्रमित हो गया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल जाकर बंदियों की सैंपल लिया था। रविवार को आई रिपोर्ट में मुख्तार अंसारी सहित जेल के कई बंदी पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल मुख्तार अंसारी की हालत स्थिर है। बता दें उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में मुख्तार अंसारी पर करीब 52 मुकदमें दर्ज हैं।

24 घंटे रखी जा रही नजर
मुख्तार अंसारी की जेल और बैरक की निगरानी 24 घंटे की जा रही है। डीजी जेल के द्वारा लगातार मुख्तार अंसारी की गतिविधियों के अपडेट जेल अधीक्षक से ली जा रही हैं।  बताया जा रहा है कि CCTV कैमरे से बांदा जेल की हर गतिविधियों पर उनके द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है।

44 डिग्री सेल्सियस तापमान में सजा काट रहा मुख्तार
बुंदेलखंड की गर्मी अंसारी को बांदा जेल में पंजाब जेल की अपेक्षा कम से कम 10 डिग्री अधिक तापमान बर्दाश्त करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि जहां पंजाब में 34 डिग्री तापमान था‚ वहीं बांदा में आज का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछली बार मिली थी एसी
पिछली बार बैरक में उसे एसी नसीब था, लेकिन अब सिर्फ पंखे से ही काम चलाना पड़ रहा है। इस बार पुराने ठिकाने लौटे मुख्तार अंसारी की सभी सुविधाओं में सख्ती के साथ कटौती की गई है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kanpur-Lucknow Expressway: टोल वसूली रुकी, घटिया काम पर NHAI का बड़ा एक्शन-कई अफसर नपे
Tamil Nadu Express Horror: ट्रेन की जनरल बोगी में मिला ऐसा ट्रॉली बैग, खोलते ही उड़ गए होश