कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया बेटे को जन्म, जांच के लिए भेजा गया सैंपल, स्वस्थ है बच्चा

Published : Apr 20, 2020, 07:28 PM IST
कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया बेटे को जन्म, जांच के लिए भेजा गया सैंपल, स्वस्थ है बच्चा

सार

प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि प्रसूता की हालत ठीक है। नवजात का नमूना लेकर कोरोना वायरस की जांच कराई जा रही है। बता दें कि एसएन में कोविड 19 संक्रमितों के इलाज के लिए 100 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। 

आगरा (Uttar Pradesh)। ताज नगरी से एक बड़ी और अच्छी खबर आई है। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के चिकित्सकों ने कोरोना वायरस से संक्रमित गर्भवती महिला का प्रसव कराया है। संक्रमित महिला ने पुत्र को जन्म दिया है। मरीज की डायसिसिस कराने के बाद प्रसव कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चा स्वस्थ्य है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि नवजात की कोरोना जांच के लिए नमूना लेकर प्रयोगशाला भेज दिया है। 

यह है पूरा मामला
रकाबगंज क्षेत्र की 25 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित है। आज सुबह उसे एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। यह नौ माह के गर्भ से थी। इनका अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जांच भी कराई गई। प्रसव पीड़ा होने पर डायसिसिस कराने के बाद प्रसव कराया है। महिला ने स्वस्थ नवजात को जन्म दिया। 

100 को आइसोलेशन सेंटर
प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि प्रसूता की हालत ठीक है। नवजात का नमूना लेकर कोरोना वायरस की जांच कराई जा रही है। बता दें कि एसएन में कोविड 19 संक्रमितों के इलाज के लिए 100 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Agriculture News: साथी पोर्टल से बीज वितरण पारदर्शी, किसानों को मिलेगा असली और गुणवत्तापूर्ण बीज
Mahashivratri 2026: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना