कोरोना का खौफ, अब ताजमहल समेत देशभर के 200 से ज्यादा स्मारक, पुरातत्व स्थल, संग्रहालय बंद

Published : Mar 17, 2020, 08:51 AM IST
कोरोना का खौफ, अब ताजमहल समेत देशभर के 200 से ज्यादा स्मारक, पुरातत्व स्थल, संग्रहालय बंद

सार

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अब एक और निर्णय लिया गया है। संस्कृति मंत्रालय ने आज से ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के स्मारक, पुरातत्व स्थलों, संग्रहालयों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है।   

लखनऊ (Uttar Pradesh)। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अब एक और निर्णय लिया गया है। संस्कृति मंत्रालय ने आज से ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के स्मारक, पुरातत्व स्थलों, संग्रहालयों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि देश के प्रमुख स्मारकों में कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, अजंता एलोरा की गुफाओं समेत 200 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातत्व स्थलों और संग्रहालयों हैं, जिन्हें  बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
 
आधे रह गए ताज पर सैलानी
सोमवार को ताजमहल पर महज 8709 सैलानी आए थे, जबकि बीते सोमवार को 15 हजार सैलानियों ने ताजमहल देखा था। इस सोमवार को 7533 भारतीय पर्यटक, 1104 विदेशी पर्यटक और सार्क के महज 52 सैलानी ही आए। आगरा किला में चार हजार तक और फतेहपुर सीकरी में दो से ढाई हजार सैलानी ही पहुंच रहे हैं। 

इन 11 जिलों में सिनेमाघर बंद

संक्रमण से बचने के लिए लखनऊ सहित प्रदेश के 11 जिलों में मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर और क्लब अग्रिम आदेशों तक बंद करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किए हैं। जिनमें लखनऊ, आगरा, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), गाजियाबाद, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रवस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज  शामिल हैं।

कोरोना की पहली और दूसरी जांच मुफ्त

स्वास्थ्य मंत्रलाय ने रविवार को स्पष्ट किया कि देश के सभी लोगों के लिए कोरोना की पहली और दूसरी जांच मुफ्त होगी। इन दोनों जांच के बाद ही कोरोना की पुष्टि होती है।

6 अस्पताल इलाज के लिए नामित

लखनऊ में छह अस्पतालों को कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए नामित किया गया है। केजीएमयू, सिविल हॉस्पिटल, लोहिया हॉस्पिटल, बलरामपुर हॉस्पिटल, लोकबन्धु और एसजीपीजीआई में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है। हालांकि जांच की सुविधा सिर्फ केजीएमयू में ही उपलब्ध है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट