उत्तर प्रदेश में आज से 15-18 साल के बच्चों का COVID-19 Vaccination शुरू होगा, 1.4 करोड़ को लगेगा टीका

उत्तर प्रदेश में आज से 15-18 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण (COVID-19 Vaccination) शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार के अनुसार प्रदेश के 1.4 करोड़ किशोरों को टीका लगाया जाएगा।

Asianet News Hindi | Published : Jan 3, 2022 12:58 AM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज से 15-18 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण (COVID-19 Vaccination) शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार के अनुसार प्रदेश के 1.4 करोड़ किशोरों को टीका लगाया जाएगा। राज्य सरकार ने बच्चों को टीका लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार से ही बच्चों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था। 

बच्चे टीका के लिए CoWin पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करने के बाद वैक्सीन स्लॉट बुक कर सकते है। टीकाकरण केंद्र पर ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा है। टीका के लिए 10वीं के पहचान पत्र को मान्य किया गया है। जिन बच्चों के पास आयु प्रमाणित करने के लिए दूसरे डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं वे अपना आईडी कार्ड दिखाकर टीका लगवा सकते हैं। 

Latest Videos

हर जिले में कितने बच्चों को कोरोना का टीका लगाया गया इसका एक डाटाबेस तैयार किया जाएगा। लखनऊ में तीन लाख से अधिक बच्चे टीका लेंगे। लखनऊ के पीजीआई, बलरामपुर, सिविल, रानी लक्ष्मीबाई, लोकबंधु, ठाकुरगंज टीबी हॉस्पिटल, केजीएसयू, लोहिया, दफ्फेरिन और महानगर भाउराव देवरस अस्पताल में बच्चों के टीकाकरण के लिए केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बच्चों को टीका लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण के मामले में केंद्र सरकार से संपर्क में रहने का आदेश दिया है। 

87.05 फीसदी वयस्कों को लगा टीका
बता दें कि उत्तरप्रदेश के 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना के टीका का 20 करोड़ से अधिक डोज दिया गया है। 12 करोड़ लोगों ने टीका का पहला डोज लिया है। वहीं, 7 करोड़ लोगों को दोनों डोज लग गए हैं। इस तरह राज्य के 87.05 फीसदी वयस्कों को वैक्सीन का पहला डोज और 50.11 फीसदी वयस्कों को वैक्सीन का दोनों डोज लग गया है। 

25 दिसंबर को प्रधानमंत्री ने की थी घोषणा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को कहा था कि 15-18 साल के किशोरों को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। देश में इस आयुवर्ग के 10 करोड़ से अधिक बच्चे हैं। इनके टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत शनिवार से हुई थी। टीका के लिए बच्चों को खुद या उनके परिजनों को कोविन एप पर पहले से बने अकाउंट या नया अकाउंट बनाकर रजिस्ट्रेशन करना है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा नहीं हो तो वैक्सीनेशन केंद्र पर भी जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

ये भी पढ़ें
COVID-19 Vaccination: आज से शुरू होगा 15-18 साल के बच्चों का टीकाकरण, 7.9 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Covid Update: 24 घंटे में मिले 32 हजार नए रोगी, महाराष्ट्र और बंगाल ने बढ़ाई टेंशन

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल