पलक झपकते ही 25 साल के लड़के को निगल गया 15 फीट का घड़ियाल, देखने वाले ने खो दिया होश

Published : Jan 29, 2020, 08:52 PM IST
पलक झपकते ही 25 साल के लड़के को निगल गया 15 फीट का घड़ियाल, देखने वाले ने खो दिया होश

सार

यूपी के इटावा में बुधवार को नदी से पानी भरते समय एक युवक को घड़ियाल ने निगल लिया। जानकारी के मुताबिक, युवक नदी सिंचाई के लिए पानी भर रहा था, इसी बीच करीब 15 फीट लंबे घड़ियाल ने उसे अपना शिकार बना लिया। वहीं, घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है।

इटावा (Uttar Pradesh). यूपी के इटावा में बुधवार को नदी से पानी भरते समय एक युवक को घड़ियाल ने निगल लिया। जानकारी के मुताबिक, युवक नदी सिंचाई के लिए पानी भर रहा था, इसी बीच करीब 15 फीट लंबे घड़ियाल ने उसे अपना शिकार बना लिया। वहीं, घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है।

क्या है पूरा मामला
घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र की है। थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया, बढ़पुरा गांव का रहने वाले किसान राम खिलाड़ी के बड़े बेटे सोनू (25) ने गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर चंबल नदी की किनाररे हरी सब्जियों की फसल बोई है। ये इलाका सेंचुरी क्षेत्र में आता है। इसके बावजूद आसपास के गांव वाले यहां हरी सब्जियां उगा रहे हैं। आज (बुधवार) सोनू अपने साथी पप्पू के साथ सब्जियों की सिंचाई के लिए पानी लगाने गया था। 

जब शख्स की आंखों के सामने युवक को निगल गया घड़ियाल
प्रत्यक्षदर्शी पप्पू ने कहा, सोनू एक डब्बा लेकर नदी से पानी भरकर सब्जियों की सिंचाई कर रहा था। एक दो बार वो पानी भरकर सब्जियों में डाल चुका था। एक बार फिर से वो पानी भरने नदी किनारे गया, तभी अचानक नदी में से करीब 15 फीट का एक घड़ियाल निकला और पलक झपकते ही सोनू को पूरा निगल लिया। जब तक मैं कुछ कर पाता घड़ियाल वापस नदी में चला गया। मैं इतना डर गया था कि वहीं खड़े खड़े चिखने लगा। मुझे कुछ होश ही नहीं था। कुछ देर बाद मैंने होश संभाला और दौड़कर गांव पहुंच सोनू के घरवालों को सूचना दी। 

नहीं मिला युवक का शव
थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया, सूचना मिलने के बाद गांववालों के साथ साथ पुलिस मौके पर पहुंची। काफी खोजबीन की गई। लेकिन युवक का शव बरामद नहीं हुआ। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP YouTuber ED Raid: अनुराग द्विवेदी YouTuber या गैम्बलिंग किंग? सामने आया चौंकाने वाला सच
UP Weather Today: ठंड लेगी यूपीवालों का कड़ा इम्तिहान, 20 जिलों में रेड अलर्ट