महोबा में सात दिनों से लापता प्रेमी युगल का मिला शव, मौत के पीछे की वजह जान रह जाएंगे हैरान

Published : Aug 27, 2022, 05:49 PM IST
महोबा में सात दिनों से लापता प्रेमी युगल का मिला शव, मौत के पीछे की वजह जान रह जाएंगे हैरान

सार

यूपी के महोबा जिले में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में प्रेम-प्रंसग चल रहा था। रिश्ते में दोनों एक-दूसरे के भाई-बहन लगते थे। परिजन उन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे।

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी- प्रेमिका की मौत की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मकान से तेज बदबू आ रही थी। जब आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो प्रेमी युगल फांसी के फंदे पर लटकता देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को निर्माणाधीन मकान के अंदर दोनों का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला।

सात दिन पहले हुए थे लापता
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। बमनोरा गांव निवासी रामा रैकवार के 20 बर्षीय बेटे सोनू और महोबा शहर के बँधानवार्ड निवासी लालता रैकवार की 16 वर्षीय बेटी का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते उनके परिजनों ने नाराजगी जाहिर की थी। दोनों के परिजन शादी के सख्त खिलाफ थे। जिसके बाद दोनों करीब सात दिन पहले गांव से लापता हो गए थे। परिजनों को लगा कि दोनों ने भाग कर शादी कर ली है। इसलिए पुलिस को जानकारी दिए बिना परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक सोनू रिश्ते में मृतका के मामा का लड़का लगता था। 

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान
दोनों ने निर्माणधीन मकान की छत पर लगे जाल से लटक कर अपनी जान दी थी। पुलिस ने बताया कि दोनों के परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। ऐसे में अनुमान जताया जा रहा है कि प्रेम- प्रसंग के चलते दोनों ने अपनी जान दी है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों की मौत का कारण स्पष्ट होगा। वहीं मृतका जीजीआईसी में 10वीं की छात्रा बताई जा रही है। पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। 

महोबा: पिता की डांट से नाराज युवक ने उठाया खौफनाक कदम, लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

हादसों पर लगेगा ब्रेक? अगर दिखे ये खतरनाक जगहें, तुरंत फोन करें… नोएडा प्राधिकरण ने जारी किया नंबर
Lucknow Weather Today: 21 जनवरी को लखनऊ में ठंड कितनी कम होगी? जानिए मौसम का हाल