डिफेन्स एक्सपो: काटे नहीं जाएंगे गोमती रिवर फ्रंट किनारे के पेड़, बनाई जा रही नई कार्ययोजना

Published : Dec 04, 2019, 02:01 PM IST
डिफेन्स एक्सपो: काटे नहीं जाएंगे गोमती रिवर फ्रंट किनारे के पेड़, बनाई जा रही नई कार्ययोजना

सार

गोमती रिवर फ्रंट पर डिफेंस एक्सपो के लिए काटने को चिन्हित किए गए तकरीबन 4 हजार पेड़ पौधे अब बच जाएंगे। डिफेन्स के अधिकारियों ने मौके का दौरा कर प्रशासनिक अधिकारियों को नई कार्ययोजना तैयार करने को कहा है

लखनऊ(Uttar Pradesh ). गोमती रिवर फ्रंट पर डिफेंस एक्सपो के लिए काटने को चिन्हित किए गए तकरीबन 4 हजार पेड़ पौधे अब बच जाएंगे। डिफेन्स के अधिकारियों ने मौके का दौरा कर प्रशासनिक अधिकारियों को नई कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। जिसके बाद लखनऊ के डीएम ने अधिकारियों को नई कार्ययोजना तैयार करने का आदेश दिया है। 

राजधानी लखनऊ में 5 से 8 फरवरी तक होने वाले डिफेन्स एक्सपो के लिए नई कार्ययोजना तैयार की जा रही है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को रिवर फ्रंट का जायजा लेने के बाद पुरानी कार्ययोजना को खारिज करते हुए बड़े पैमाने पर बदलाव किया है। जिसके बाद डीएम लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने अधिकारियों को फिर से नई कार्ययोजना तैयार करने का आदेश दिया है। इससे अब गोमती के किनारे हरे-भरे पेड़ कटने से बच जाएंगे। 

पौधों के ऊपर ऊंचा स्ट्रक्चर तैयार कर स्टाल लगाने की तैयारी 
रिवर फ्रंट पर हनुमान सेतु से खाटू श्याम मंदिर के बीच पेड़-पौधों को बचाने के लिए विकल्पों पर विचार शुरू हो गया है। रिवर फ्रंट के किनारे लगे पौधों को बचाने के लिए बड़ा बदलाव हुआ है। अब पौधों के ऊपर एक विशेष तरह का स्ट्रक्चर बनाकर स्टॉल लगाने की तैयारी है। इससे बिना पौधों को नुकसान पहुंचाए आयोजन हो सकेगा। नगर निगम आयोजन स्थल पर लगे पौधों की विडियोग्राफी के साथ ही फोटो भी करवाएगा। इससे बाद में पौधों की सही स्थिति पता चल सकेगी। 

बदले जा सकते हैं कुछ आयोजनों के स्थान 
वन विभाग ने एलडीए सचिव को भेजे पत्र में रिवर फ्रंट के दूसरे हिस्से में टैंकों का प्रदर्शन और दूसरे मुख्य आयोजनों को शिफ्ट करने का सुझाव दिया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक एक भी पेड़ काटने या विस्थापित करने की एनओसी नहीं दी गई है। प्रभागीय वन अधिकारी डॉ़ रवि कुमार सिंह के मुताबिक एलडीए ने कुछ पौधों को हटाने की अनुमति मांगी थी, जो अब तक नहीं दी गई है। हालांकि अभी तक आयोजन स्थल को बदलने के प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

अधिकतम एक हजार फुट तक ही उड़ेंगे ड्रोन
रिवर फ्रंट पर आयोजन के दौरान एक हजार फीट से कम ऊंचाई तक ही ड्रोन उड़ाने की अनुमति दी जाएगी। एसडीएम सरोजनीनगर प्रफुल्ल त्रिपाठी को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। रिवर फ्रंट पर निरीक्षण के दौरान 1000 मीटर से अधिक ऊंचाई तक उड़ने वाले ड्रोन का प्रजेंटेशन किया गया। हालांकि रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत रोक लगाते हुए कम ऊंचाई तक ही उड़ाने के निर्देश दिए।

गोमती साफ न होने पर नाराजगी 
रक्षा मंत्रालय के अफसरों ने गोमती नदी में गंदगी पर नाराजगी जताई। अधिकारियों ने सिंचाई विभाग और नगर निगम को एक जनवरी तक गोमती का पानी हर हाल में साफ करवाने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई विभाग को बाँध और नगर निगम को ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन स्थल एक से 15 जनवरी के बीच सेना को सौंपा जाना है।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Mausam Today: आज साफ आसमान के तेज धूप और गर्मी, क्या 35°C पार करेगा पारा?
Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर