पति-पत्नी के झगड़े में दो मासूम बहनें बन गई शिकार, बेटियों के साथ ऐसा करने से पहले नहीं पसीजा मां का दिल

यूपी के देवरिया जिले में पति से झगड़े के बाद महिला बेटियों को घर से लेकर निकल गई। जिसके बाद महिला ने अपनी ही बच्चियों को नदी में फेंक दिया। दूसरी ओर पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ ही तहरीर दी है। रविवार और सोमवार को दोनों बेटियों का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 25, 2022 8:49 AM IST

देवरिया: उत्तर प्रदेश के जिले देवरिया में पति-पत्नी के झगड़े के बाद दो मासूम बहनें मौत का शिकार बन गई। शुक्रवार को दंपति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद मां अपनी ही दो बच्चियों को नदीं में फेंक देती है। महिला का ऐसा करने से पहले दिल भी नहीं पसीजा। दोनों मासूम के पिता ने जब पत्नी व बच्चियों को घर पर नहीं देखा तो उसने पुलिस में जाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की तो छोटी बेटी का शव रविवार को बरामद किया और बड़ी बेटी का शव सोमवार को बरामद कर लिया है। जबकि आरोपी मां पुलिस की पकड़ से दूर है।

युवक ने पत्नी पर ही लगाया गंभीर आरोप
जानकारी के अनुसार शहर के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव निवासी बृजवासी कुशवाहा का किसी बात को लेकर पत्नी संध्या से शुक्रवार को झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति-पत्नी दोनों बेटियां अनीशा (6) और आयुषी (11) के साथ रात में छत पर सोई थी। लेकिन जब बृजवासी की नींद खुली तो पत्नी और दोनों बच्चियां गायब थी। इस मामले में बृजवासी ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर पत्नी पर ही दोनों बेटियों को गंडक नदी में फेंकने का आरोप लगाया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि देर रात को जब उसकी नींद खुली तो पत्नी और दोनों बच्चियां गायब थीं।

शव को बहता देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना
शुक्रवार की रात में गायब हुई दो बहनों में से बड़ी बहन का भी शव सोमवार की सुबह रतनपुरा गांव के पास छोटी गंडक नदी से पुलिस ने बरामद किया है। वहीं रविवार को छोटी बहन का शव रविवार को छोटी गंडक नदी के पंचरूखिया घाट से बरामद हुआ था। दरअसल सोमवार की सुबह गांव के समीप गंडक नदी में बहते हुए एक शव को लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। शिनाख्त के लिए बृजवासी को मौके पर बुलाया। उसने शव की शिनाख्त अपने बड़ी बेटी आयुषी के रूप में किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि आरोपी मां पुलिस की पकड़ से दूर है।

घर में शादी की बात होने पर महिला सिपाही ने परिजनों से बात करना किया बंद, कुछ दिनों बाद उठाया खौफनाक कदम

मैनपुरी: अचानक गिरने के बाद उठ नहीं पाई युवती, अग्निवीर बनने का सपना पूरा होने से पहले ही थमीं सांसें

Share this article
click me!