डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने राम मंदिर के लिए दान में दी एक साल की सैलरी, गौतम गंभीर ने भी दिया 1 करोड़

Published : Jan 21, 2021, 05:52 PM ISTUpdated : Jan 21, 2021, 05:53 PM IST
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने राम मंदिर के लिए दान में दी एक साल की सैलरी, गौतम गंभीर ने भी दिया 1 करोड़

सार

डिप्टी सीएम ने कहा, 'मैं राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी एक साल की सैलरी दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि पहले महामहिम ने अपने पास से दान दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया और अब मैं भी दान दे रहा हूं।

लखनऊ (Uttar Pradesh) । अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए लोग खुलकर दान कर रहे हैं। अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक साल की पूरी सैलरी दान कर दी है। बताते चले कि आज ही बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने राम मंदिर के लिए एक करोड़ रुपए का दान दिए हैं। 

डिप्टी सीएम ने कही ये बातें
डिप्टी सीएम ने कहा, 'मैं राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी एक साल की सैलरी दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि पहले महामहिम ने अपने पास से दान दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया और अब मैं भी दान दे रहा हूं।

विपक्ष के लोगों को भी करना चाहिए दान
पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से दान के लिए बैंक खाता खोले जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि राम के काम के लिए अगर कोई स्वेच्छा से देना चाहता है तो उसके लिए स्वागत है। विपक्ष के लोगों को भी दान करना चाहिए।
 
PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

25 हजार रुपये के लिए दोस्त बना दुश्मन! पार्टी के बहाने बुलाकर रितिक की बेरहमी से हत्या
'बच्चों पर लाठियां, दोषियों पर चुप्पी'... NEET Protest पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा