'मोदी@20' पुस्तक को लेकर काशी में आयोजित होगा संवाद कार्यक्रम, सीएम योगी करेंगे शिरकत, जानिए क्या है तैयारी

Published : Jul 23, 2022, 06:00 PM ISTUpdated : Jul 23, 2022, 06:02 PM IST
'मोदी@20' पुस्तक को लेकर काशी में आयोजित होगा संवाद कार्यक्रम, सीएम योगी करेंगे शिरकत, जानिए क्या है तैयारी

सार

क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि  मोदी@20 पुस्तक पर जिला स्तर पर आयोजित संवाद कार्यक्रमों के प्रथम चरण में 28 जुलाई तक प्रदेश के महानगरों में संवाद के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबकि 1 अगस्त से प्रदेश के अन्य नगरों व कस्बों तक  मोदी@20  संवाद के कार्यक्रम व प्रचार-प्रसार प्रारम्भ होगा।  

अनुज तिवारी
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष के सफलतम कार्यकाल व प्रशासनिक दक्षता पर प्रकाशित पुस्तक मोदी@20 (Modi@20) पर संवाद के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा प्रधानमंत्री मोदी अपने "आइडिया ऑफ़ इंडिया" को कैसे आकार दे रहें हैं, इन्हीं सवालों का जबाब नई किताब मोदी@20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी दे रही है। मोदी@20 पुस्तक में देश के प्रतिष्ठित सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र के उन व्यक्तियों के लेख संकलित हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार्य करने या उनके प्रशासनिक कार्यों को समझने का अवसर मिला है। पुस्तक की प्रस्तावना भारत रत्न, स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर द्वारा लिखी गई है।     

नगर से कस्बों तक होगा प्रचार
क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि  मोदी@20 पुस्तक पर जिला स्तर पर आयोजित संवाद कार्यक्रमों के प्रथम चरण में 28 जुलाई तक प्रदेश के महानगरों में संवाद के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबकि 1 अगस्त से प्रदेश के अन्य नगरों व कस्बों तक  मोदी@20  संवाद के कार्यक्रम व प्रचार-प्रसार प्रारम्भ होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य व  बृजेश पाठक सहित केन्द्रीय मंत्री तथा प्रदेश सरकार के मंत्री मोदी@20 पुस्तक पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में संवाद करेंगे। इसके साथ ही सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र के विशेषज्ञ एवं प्रबुद्ध जन भी वक्ता के रूप उपस्थित रहेगें। संवाद कार्यक्रम बुद्धजीवी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विशिष्ठ जनों, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों व शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, सीए, इंजीनियर आदि प्रोफेसनल्स के बीेच आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की सफलता एवं अपेक्षित लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काशी क्षेत्र में संवाद कार्यक्रम के निमिक्त जिलास्तर पर 3 सदस्यों की समिति गठित की जा रही है।

संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित अन्य राज्य मंत्री होंगे शामिल
भाजपा काशी क्षेत्र के प्रवक्ता नवरतन राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 28 जुलाई को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेक्शन सेंटर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। यह संवाद कार्यक्रम सायँ काल 4 बजे से प्रारंभ होगा। इस क्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रयागराज, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ व ब्रजेश पाठक अयोध्या में  मोदी@20  कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर संवाद करेगें।
लखनऊ: सपा ने शिवपाल और राजभर को लिखा पत्र, कहा- 'जहां ज्यादा सम्मान मिले, वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं'

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता