दिनेश शर्मा ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- विपक्ष की साजिश को कामयाब न होने दें

Published : Dec 10, 2021, 04:40 PM ISTUpdated : Dec 10, 2021, 04:41 PM IST
दिनेश शर्मा ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- विपक्ष की साजिश को कामयाब न होने दें

सार

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के साथ आज युवाओं का जनसमूह खड़ा है। जिसमें विद्यार्थी, व्यापारी और किसान सभी शामिल हैं। यही वजह है कि आज अनुसूचित जाति के सबसे अधिक सांसद, विधायक भाजपा में हैं। देश में सबसे अधिक मंत्री भी भाजपा में हैं। आज इस बदली हुई परिस्थिति में पार्टी सबका साथ और सबका विकास के आधार पर आज काम कर रही है। कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष की साजिश को कभी भी कामयाब न होने दें।

गोरखपुर: यूपी के डिप्टी सीएम ​डॉ. दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) शुक्रवार को गोरखपुर (Gorakhpur) पहुंचे। यहां माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) में जीत का गुरुमंत्र दिया।

बीजेपी को मिल रहा युवाओं का भारी समर्थन

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के साथ आज युवाओं का जनसमूह खड़ा है। जिसमें विद्यार्थी, व्यापारी और किसान सभी शामिल हैं। यही वजह है कि आज अनुसूचित जाति के सबसे अधिक सांसद, विधायक भाजपा में हैं। देश में सबसे अधिक मंत्री भी भाजपा में हैं। आज इस बदली हुई परिस्थिति में पार्टी सबका साथ और सबका विकास के आधार पर आज काम कर रही है। कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष की साजिश को कभी भी कामयाब न होने दें

डिप्टी सीएम ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

उन्होंने यहां भाजपा की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के बीते साढ़े चार साल में प्रदेश में साढ़े चार लाख से अधिक नौकरियां देने का काम किया है। साढ़े तीन लाख से अधिक नौकरियां संविदा के आधार पर दी गई हैं। 2 करोड़ से अधिक लोगों को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

नौतनवां भी जाएंगे डिप्टी सीएम

डॉ. दिनेश शर्मा ने यहां बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उनके साथ 2022 विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की। इसके बाद वह नौतनवां के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करेंगे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: भारतीय संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम, उद्घाटन जल्द