आर्मी के जवान से की थी लव मैरिज, लड़के के परिजन थे नाराज...अब मां बेटी दोनों की हत्या

Published : Mar 04, 2020, 11:29 AM IST
आर्मी के जवान से की थी लव मैरिज, लड़के के परिजन थे नाराज...अब मां बेटी दोनों की हत्या

सार

यूपी के मैनपुरी जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तकरीबन 6 माह पहले आर्मी के जवान से लव मैरिज करने वाली युवती और उसके मां की निर्मम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस शादी से युवक के घर वाले नाराज चल रहे थे। हांलाकि पुलिस ने युवक के छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू कर दी है

मैनपुरी(Uttar Pradesh ). यूपी के मैनपुरी जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तकरीबन 6 माह पहले आर्मी के जवान से लव मैरिज करने वाली युवती और उसके मां की निर्मम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस शादी से युवक के घर वाले नाराज चल रहे थे। हांलाकि पुलिस ने युवक के छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू कर दी है। 

मामला मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के हेमपुरा गांव का है। हेमपुरा के रहने वाले आर्मी के जवान विपिन शाक्य से कन्नौज जिले के नौगवां की रहने वाली अंजू ने प्रेम विवाह किया था। अंजू के घर वाले तो इससे राजी थे लेकिन विपिन के घर वाले इस रिश्ते से संतुष्ट नहीं थे। वह अंजू को अपने घर में रहने नहीं देते थे। इसकी शिकायत भी अंजू ने कुछ दिन पहले पुलिस से की थी। इस पर  पुलिस ने विपिन के परिजनों को समझाया था और अंजू को घर में रखने के लिए कहा था। 

मां पहुंची थी बेटी से मिलने लेकिन हो गई हत्या 
बताया जाता है कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी विपिन के घर वाले अंजू को घर में  रखने के लिए तैयार नहीं थे। इस पर अंजू ने ये बात अपनी मां को बताई। अंजू की मां उससे मिलने उसके घर पहुंची। रात में वह बेटी के पास ही  रुकी थी लेकिन सुबह मां और बेटी दोनों की लाश मिली। 

विपिन के भाई पर पुलिस को शक लिया हिरासत में 
मृतका युवती के पति विपिन के दो भाई  हैं। विपिन का छोटा भाई रोहित भी आर्मी में है। जबकि सबसे छोटा भाई कुलदीप दिल्ली में प्राइवेट कम्पनी में जॉब करता है। मंगलवार की रात वह दिल्ली से अपने घर हेमपुरा आया था। उसी रात मां बेटी का मर्डर हुआ। ऐसे में शक की सुई विपिन के छोटे भाई कुलदीप की ओर घूम गई। फिलहाल पुलिस ने कुलदीप को हिरासत में ले लिया है और उसी पूंछताछ की जा रही है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather: यूपी से मध्य प्रदेश तक झुलसाएगी गर्मी, 43°C तक पहुंचेगा पारा, IMD ने बताया कहां बरसेंगे बादल
Affordable LDA Housing Schemes: जानिए कैसे कम पैसों में मिल सकता है LDA फ्लैट