फूलों से नेताजी की समाधि को गया सजाया, बेटे अखिलेश समेत पार्टी के नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

Published : Nov 22, 2022, 02:10 PM IST
फूलों से नेताजी की समाधि को गया सजाया, बेटे अखिलेश समेत पार्टी के नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने पिता व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनकी जयंती के अवसर पर याद किया। इसके अलावा सैफई में उनकी समाधि में जाकर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पूरे राज्य में धरतीपुत्र दिवस जयंती कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। 

इटावा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनके बेटे अखिलेश यादव ने याद किया। सपा प्रमुख अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि "धरतीपुत्र" श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर शत शत नमन! इसके साथ ही पार्टी उनकी जयंती पर पूरे राज्य में मनाई जाएगी। जिला मुख्यालयों पर संकल्प सभा होगी, जिसमें सपाई नेताजी को याद कर गरीबों के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प लेंगे। इसके अलावा जिला अस्पताल में रक्तदान और फल वितरण किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी निवर्तमान जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं अन्य नेताओं को निर्देश भेजा है।

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने समाधि स्थल के पास किया हवन
दूसरी ओर नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर सैफई स्थित नेताजी की समाधि को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया है। समाजवादी पार्टी नेताजी की जयंती को धरती पुत्र दिवस के रूप में मना रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव व धर्मेंद्र यादव समेत सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस खास मौके पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने समाधि स्थल के पास ही हवन का करवाया, जिसमें सभी डॉक्टरों ने आहुत दी। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव भी हवन में आहुति देने पहुंचे हैं।

सैफई महोत्सव पंडाल में धरतीपुत्र दिवस जंयती को जा रहा मनाया
नेताजी की पहली जयंती पर सैफई महोत्सव पंडाल में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित धरतीपुत्र दिवस में शामिल होने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे। अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, तेजप्रताप, धर्मेंद्र यादव समेत मुलायम परिवार के लोग शामिल है। इतना ही नहीं परिवार के अलावा तमाम साथी और पूर्व विधायक पवन पांडेय, किरणमय नंदा, समेत कई कवि और साहित्यकार मौजूद हैं।

मुलायम सिंह यादव श्रद्धांजलि दे रहे नेता
बता दें कि मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को सैफई में हुआ था। बीते 10 अक्टूबर 2022 को उनका निधन हो गया था। नेताजी अत्यंत सफल राजनेता थे जो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर देश के रक्षामंत्री तक रहे। उनकी जयंती के अवसर पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उन्हें याद कर रहे हैं। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी ट्वीट कर नेताजी को उनकी जयंती पर याद किया है। उनके निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो जाने की वजह से उपचुनाव हो रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को इस सीट से मैदान में उतारा है। पार्टी की पूरी कोशिश है कि यह सीट उनके खाते में ही रहेगी। 

कानपुर: चौकी से वर्दी चुराने वाले को पुलिस ने मारी गोली, इस बात की खुन्नस निकालने के लिए चोर ने की थी प्लानिंग

गाजियाबाद: कमरे में पति की नग्न लाश तो आगंन में पड़ी मिली पत्नी, शव को इस हालत में देख पुलिस को है ऐसी आशंका

लखीमपुर में अनियंत्रित होकर कार पलटने से 5 की मौत, 7 गंभीर रूप से हुए घायल, JCB की मदद से निकाली गई गाड़ी

ताजमहल में नमाज को लेकर हिंदूवादी संगठन जाएगा कोर्ट, वीडियो वायरल होने के बाद ASI से भी की थी ये मांग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम