इन्हें कोरोना का भी खौफ नहीं, शाहीन बाग की तर्ज पर दे रहीं धरना, हटाने गई पुलिस से भिड़ी,3 महिलाएं बेहोश

Published : Mar 19, 2020, 06:13 PM ISTUpdated : Mar 19, 2020, 06:15 PM IST
इन्हें कोरोना का भी खौफ नहीं, शाहीन बाग की तर्ज पर दे रहीं धरना, हटाने गई पुलिस से भिड़ी,3 महिलाएं बेहोश

सार

कोरोना वायरस के महामारी की श्रेणी में आने के बाद योगी सरकार गंभीर हो गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने की डर से सीएम ने सभी प्रकार धरना प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके घंटाघर के पास प्रदर्शन चल रहा है। जिसे हटाने के लिए आज पुलिस बल गई थी।

लखनऊ (Uttar Pradesh) । दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर सीएए के खिलाफ बीते 17 जनवरी से घंटाघर परिसर में महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। जिनके धरना को खत्म कराने के लिए आज पुलिस पहुंची। लेकिन, बात न मानने पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए टेंट को उजाड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। जिससे तीन महिलाएं बेहोश हो गईं। फिलहाल प्रदर्शनकारी महिलाएं हटने को तैयार नहीं हैं। इलाके में माहौल तनावपूर्ण है। 
 
सीएम ने लगाया है धरना प्रदर्शन पर रोक
कोरोना वायरस के महामारी की श्रेणी में आने के बाद योगी सरकार गंभीर हो गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने की डर से सीएम ने सभी प्रकार धरना प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके घंटाघर के पास प्रदर्शन चल रहा है। जिसे हटाने के लिए आज पुलिस बल गई।

महिलाओं ने लगाया गंभीर आरोप 
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया हौ। उनका कहना है कि अभद्रता करते हुए महिला सिपाहियों ने मंच को उजाड़ दिया। महिलाओं को पीटा गया। इससे तीन महिलाएं बेहोश हुई हैं। बेहोश हुई महिलाओं को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। प्रदर्शनकारी महिलाएं नारेबाजी कर रही हैं। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल