वसूली कर रहा था फर्जी दरोगा, लाल-नीली बत्ती की स्कॉर्पियो से जमाता था रौब, जौनपुर पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Published : Jan 13, 2023, 05:34 PM IST
वसूली कर रहा था फर्जी दरोगा, लाल-नीली बत्ती की स्कॉर्पियो से जमाता था रौब, जौनपुर पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

सार

यूपी पुलिस का बिल्ला लगाकर वर्दीधारी एक व्यक्ति जौनपुर-भदोही सीमा पर निकलने वाले वाहनों से अवैध वसूली करता था। बता दें कि गुरुवार को रामपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह द्वारा वाहनों की जांच किए जाने के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। एक युवक फर्जी तरीके से दारोगा बनकर अवैध वसूली कर रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को युवक के पास नीली-लाल बत्ती लगी एक स्कार्पियो, हैंडसेट चार्जर के साथ, दो मोबाइल, 10 आधारकार्ड, तीन मोहर पैड, दो एटीएम कार्ड, एक कार्ड भारत सरकार का, एक जोड़ी वर्दी, उप निरीक्षक के साज सज्जा से संबंधित अन्य सामग्री बरामद की गई है। बता दें कि आरोपी युवक जौनपुर-भदोही बार्डर क्षेत्र में ट्रकों से वसूली करता था।

क्षेत्र के लोगों को पहले से थी जानकारी
जौनपुर-भदोही सीमा पर यूपी पुलिस का बिल्ला लगाए एक वर्दीधारी युवक द्वारा अवैध वसूली किए जाने की जानकारी क्षेत्र के लोगों को पहले से थी। लेकिन मामले की हकीकत पता नहीं होने के कारण कोई उससे कुछ बोल नहीं रहा था। इसी दौरान गुरुवार देर शाम रामपुर थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी एक स्कार्पियो आई। बताया गया कि स्कार्पियो पर झारखंड का नंबर लिखा था और नीली बत्ती भी लगी हुई थी। जब पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को रोककर युवक से मामले से पूछताछ की तो उन्हें वह संदिग्ध लगा।

किराए के मकान में रहता था फर्जी दरोगा
इसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से पूछताछ करनी शुरू की। पहले तो स्कार्पियो सवार युवक ने स्वयं को यूपी पुलिस का उप-निरीक्षक बताया। लेकिन जब पुलिस ने उसके साथ सख्ती की तो पता चला कि वह फर्जी दरोगा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम शैलेंद्र कुमार भारद्वाज है। शैलेंद्र ने बताया कि वह शीतल टोला पोस्ट आधर थाना नवानगर जिला बक्सर बिहार का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि फर्जी दरोगा बन वसूली करने वाला शैलेंद्र वहीं पर किराए के कमरे में रहता था। साथ ही वह जनता पर धौंस जमाने के लिए रात में लाल-नीली बत्ती लगाकर गाड़ी से निकलता था।

जौनपुरः बेटे को अरेस्ट करने में नाकाम UP Police बुजुर्ग मां को 48 घंटे से थाने में बैठा कर रही मेंटली टॉर्चर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम